Automobile

Royal Enfield Hunter 350 नया वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹1.49 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Royal Enfield Hunter 350 को हाल ही में नया अपडेट मिला है. कंपनी ने लाइनअप में नया बेस प्रीमियम वेरिएंट जोड़ा है, जो टारमैक ब्लैक कलर में उपलब्ध है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,49,900 है. साथ ही टॉप वेरिएंट में दो नई रंग विकल्प जोड़े गए हैं- मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट, जिनकी कीमत ₹1,69,804 (एक्स-शोरूम) है.

बेस वेरिएंट की कीमत लगभग ₹1,37,640 से शुरू होती है. बुकिंग्स देशभर में शुरू हो चुकी हैं. ये अपडेट हंटर 350 को युवा शहरी राइडर्स के लिए और आकर्षक बनाता है, जबकि मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए बाकी डिजाइन से लेकर इंजन और स्पेसिफिकेशन डिटेल पर भी नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का डिज़ाइन रेट्रो-मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है. ये शॉर्ट व्हीलबेस, फ्लैट हैंडलबार और स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक के साथ हल्की और आकर्षक लगती है. नया बेस प्रीमियम वेरिएंट अब अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और प्रैक्टिकल बनाते हैं. इसमें स्टिच्ड सीट, स्पोर्टी ग्रैब रेल और डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.

टॉप वेरिएंट में नया मुंबई येलो कलर ब्लू-ऑरेंज हाइलाइट्स और व्हाइट स्ट्राइप्स के साथ यूथ एनर्जी देता है, जबकि मूनशॉट व्हाइट स्पेस-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स के साथ मॉडर्न लुक प्रदान करता है. टारमैक ब्लैक स्टाइलिश और स्टील्थी अपील रखता है. कुल मिलाकर डिजाइन शहरी सड़कों पर ध्यान खींचने वाला है.

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

हंटर 350 में ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन फ्रेम है. सस्पेंशन में आगे 41 mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन ट्यूब एमल्शन शॉक एब्जॉर्बर्स (6-स्टेप एडजस्टेबल) दिए गए हैं. ब्रेकिंग सिस्टम में 300 mm फ्रंट डिस्क और 27 0mm रियर डिस्क के साथ सिंगल चैनल ABS स्टैंडर्ड है. टायर 17-इंच अलॉय व्हील्स पर हैं. फ्रंट 110/70 और रियर 140/70 है. फ्यूल टैंक 13 लीटर का है, वजन लगभग 177 किग्रा और ग्राउंड क्लीयरेंस 150mm है. फीचर्स में LED लाइटिंग, रोटरी स्विचगियर, स्टिच्ड सीट और बेहतर हैडलैंप शामिल हैं. बेस प्रीमियम में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स प्रमुख अपग्रेड हैं, जो मेंटेनेंस आसान बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

हंटर 350 में J-सीरीज वाला 349 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन है. ये 20.2 bhp पावर (6100 rpm पर) और 27 Nm टॉर्क (4000 rpm पर) प्रोड्यूस करता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर एंड असिस्ट क्लच के साथ शिफ्टिंग स्मूथ है. इंजन शहरी ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट है. लो-एंड टॉर्क अच्छा है, जो आसान ओवरटेकिंग देता है.

ये 0-80 km/h की रफ्तार लगभग 9.16 सेकंड में पकड़ सकती है और टॉप स्पीड करीब 114-120 km/h है. माइलेज लगभग 36 kmpl के आसपास मिलता है. राइडिंग पोजीशन कम्फर्टेबल है, जो लंबी राइड्स में थकान नहीं होने देता. परफॉर्मेंस रिफाइंड है, जिसमें रॉयल एनफील्ड का सिग्नेचर थंप बरकरार है. कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं होने से विश्वसनीयता बनी हुई है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।