Royal Enfield Sales April 2026: Classic 350 से Bullet 350 तक, इन बाइक्स ने मचाया धमाल


Royal Enfield के लिए FY27 का पहला महीना काफी बेहतर रहा. कंपनी ने पिछले साल की तुलना में जबरदस्त बिक्री दर्ज की है. चाहे आप क्रूजिंग पसंद करते हों, सिटी राइडिंग या क्लासिक लुक, हर सेगमेंट में Royal Enfield ने अपनी मजबूत उपस्थिति दिखाई है. पिछले महीने कंपनी ने कुल 1,04,129 यूनिट बेची हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं 76,002 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

कुल मिलाकर सभी प्रमुख मॉडल्स ने डबल डिजिट ग्रोथ दी, जो ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता और कस्टमर ट्रस्ट को दर्शाता है. अगर आप भी नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आंकड़े आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे. आइए जानते हैं कि पिछले महीने RE के किन मॉडल्स को सबसे ज्यादा ग्राहक मिले?

Royal Enfield Classic 350

Classic 350 ने अप्रैल 2026 में 37,967 यूनिट्स की शानदार बिक्री की, जो पिछले साल के 26,801 यूनिट्स से 42% ज्यादा है. ये मॉडल अभी भी भारतीय बाजार की सबसे पसंदीदा रेट्रो बाइक बनी हुई है. अपनी टाइमलेस डिजाइन और कम्फर्टेबल राइडिंग के कारण नौजवान और एक्सपीरियंस्ड राइडर्स दोनों इसे पसंद करते हैं.

Royal Enfield Bullet 350

Bullet 350 की इस बार 25,040 यूनिट्स बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 की 16,489 यूनिट्स से 52% की भारी बढ़ोतरी को दिखाता है. सबसे ज्यादा सालाना ग्रोथ इसी मॉडल ने दर्ज की. बुलेट का आइकॉनिक थंप और रॉयल लुक अभी भी हजारों बाइक लवर्स को आकर्षित कर रहे हैं.

Royal Enfield Hunter 350

Hunter 350 ने 21,947 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के 18,109 यूनिट्स से 21% ज्यादा है. यूथ राइडर्स के बीच अपनी स्पोर्टी और एग्जॉस्टिव लुक के कारण लोकप्रिय ये मॉडल शहर की सड़कों पर अपना जलवा बिखेर रहा है.

Royal Enfield Meteor 350

Meteor 350 ने अप्रैल 2026 में 10,060 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल के 7,644 यूनिट्स से 32% अधिक है. क्रूजिंग लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जाने वाले इस मॉडल ने रिलैक्स्ड राइडिंग एक्सपीरियंस के साथ अच्छी ग्रोथ दिखाई है.

Royal Enfield 650 Twin

650 Twin ने 4,065 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो अप्रैल 2025 के 3,127 यूनिट्स से 30% ज्यादा है. परफॉर्मेंस और प्रीमियम फील चाहने वाले राइडर्स के लिए ये मॉडल लगातार पॉपुलर हो रहा है.

ऊपर बताए गए कंपनी की टॉप-5 मॉडल्स के अलावा पिछले महीने Guerrilla 450 की 2,474 यूनिट, Himalayan की 1,941 यूनिट, Super Meteor की 493 यूनिट और Shotgun की मात्र Shotgun यूनिट बिकी हैं.



Source link