Varanasi News : साहेब छोड़ दो न बेटी, बहुओं को धमकाना’… हाई कोर्ट से याचिका खारिज, नेहा सिंह राठौर का गीत वाला तंज

सतीश कुमार
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के वाराणसी की भोजपुरी गायिका और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर की कानूनी परेशानियां लगातार बढ़ी हुई हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह और भड़काऊ भाषण के मामले में दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने यह कहते हुए राहत देने से इनकार कर दिया कि नेहा ने जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए, उन्हें अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती। कोर्ट से झटके बाद एक बार फिर नेहा सिंह राठौर ने गीत के जरिए सरकारों को निशाने पर लिया है। इस गीत में वे बेटी-बहुओं को न धमकाने की बात करती दिख रही हैं। नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज है। इस मामले में लखनऊ और वाराणसी में उनकी खोज हो चुकी है।

 

सोशल मीडिया पर तंज भरा गाना

हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद नेहा सिंह राठौर ने एक नया तंज भरा गाना वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया, जिसमें उन्होंने सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘देशवा में हमरा पे दर्ज FIR बा..!’ वे सरकार पर निशाना साधते हुए कहते हुए लिखती हैं कि बात-बात पे साहेब एफआईआर करवाना, छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना। वीडियो में उन्होंने सरकार, एफआईआर और महिलाओं के प्रति रवैये पर सवाल उठाते हुए कई तीखे बोल गाए।

गाने के बोलों में तीखा व्यंग्य

नेहा सिंह राठौर के गाने में वह कहती हैं कि ‘औरत पे जोर दिखाए ये कैसा मर्दाना, साहेब छोड़ दो न बेटी-बहुओं को धमकाना। छोटी-छोटी बातों पे हो जाते हैं वो फायर, अमेरिका के कहने पे कर देते सीजफायर। लोकतंत्र है ये बीते गोरो का जमाना, साहेब गाना हम गाइब, नहीं जाइब हम थाना। 56 की छाती जा के सीमा पे फुलाना, लाल-लाल आंखे जा के चाइना को दिखाना।’ यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

नेहा सिंह राठौर ने अपने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार अपनी ताकत गलत जगह इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने लिखा है कि ये सरकार अपनी सारी बहादुरी मेरे खिलाफ दिखाती है। एक मामूली लड़की की इतनी हिम्मत कि वो सवाल पूछ ले! डरा दो, मुकदमा कर दो, बोली लगवा दो, जेल भेज दो। उन्होंने गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग और उसमें 29 मौतों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बड़े अपराधियों को छोड़ दिया जाता है, लेकिन उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

क्या है मामला?

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एफआईआर का मामला पहललगाम आतंकी हमले के दौरान किए गए उनके सोशल मीडिया एक्स पोस्ट से जुड़ा हुआ है। उनके ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसे राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में देशद्रोह, भड़काऊ भाषण, और सांप्रदायिक सौहार्द भंग करने के आरोप शामिल हैं। जमानत आवेदन खारिज होने के बाद अब उनके सामने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment