Samsung Galaxy A57 5G Review: वजन में हल्का, दिखने में पतला लेकिन परफॉर्मेंस में क्या दमदार है सैमसंग का ये स्मार्टफोन? जानिए


कृतार्थ सरदाना। Samsung Galaxy A57 5G Review: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने मार्च के महीने में Samsung Galaxy A57 5G लॉन्च किया था। मैं इस फोन के First Impressions पहले ही कर चुका हूं, जिसके बाद करीब 20 दिन फोन इस्तेमाल कर मैंने इसे अच्छे से समझा। सैमसंग गैलक्सी ए57 5जी के साथ मेरा अनुभव कैसा रहा वो मैं अपने इस रिव्यू में आपको बताने जा रहा हूँ।    

डिजाइन कैसा है 

Samsung Galaxy A57 5G के बॉक्स खोलते ही जब मैंने फोन को हाथ में लिया तो एक लाइट वेट वाले प्रीमियम फोन की फील आई। इस फोन की मोटाई सिर्फ 6.9 एमएम है जबकि पिछले Samsung Galaxy A56 की मोटाई 7.4 एमएम थी। इससे कंपनी ने नए Galaxy A57 5G फोन को पिछले फोन के मुकाबले काफी पतला बनाया है। हालांकि फोन के फ्रेम मेटल के हैं और बॉडी पर भी ग्लास है लेकिन फिर भी फोन का वजन मात्र 179 ग्राम है। 

Uploaded image

Samsung Galaxy A57 5G Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac जैसे 3 कलर्स में पेश हुआ था। मुझे सैमसंग ने Awesome Navy कलर भेजा है। इस कलर में फोन सच में Awesome ही लग रहा है। 

फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन है जिस पर काफी पतले बेजेल बनाए गए हैं। फ्रंट कैमरा स्क्रीन के अंदर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बैक साइड पर बॉटम में Samsung की काफी लाइट कलर में ब्रांडिंग हो रखी है जो ध्यान से देखने पर ही दिखती है। अच्छा होता अगर Samsung की ब्रांडिंग व्हाइट कलर से लिखी होती जिससे यह फोन के ऊपर उभर के दिखती। 

Uploaded image

बैक साइड पर कैमरा सेटअप सैमसंग के सिग्नेचर स्टाइल में ही दिया गया है। कैमरा सेटअप कर्व रेक्टेंगल में बनाया गया है जिसके कॉर्नर पर स्काई ब्लू कलर दिखाई दे रहा है। तो वहीं फ्लैश लाइट कैमरा बार से अलग उसके साथ में दी गई है। इसके साथ ही पूरी बैक साइड पर नेवी ब्लू के ऊपर ग्लास लगाया गया है। इससे फोन का कलर भी खराब नहीं होगा। 

Galaxy A57 5G का कैमरा बंप थोड़ा सा बाहर है जो टेबल पर पड़े हुए दिखता नहीं है। लेकिन अगर टेबल पर रखे हुए फोन को टच करें तो थोड़ा सा इसका संतुलन बिगड़ता है। फोन की राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर्स और पॉवर/ Gemini बटन मिलता है। तो वहीं लेफ्ट साइड पूरी तरह खाली रखी गई है। फोन की बॉटम साइड पर सिम ट्रे, माइक्रोफोन, टाइप सी जैक और स्पीकर ग्रिल्स को जगह दी गई है। फोन की टॉप साइड पर सेकेंडरी माइक्रोफोन और सेंसर लगा हुआ है। 

Uploaded image

कुल मिलाकर Samsung Galaxy A57 5G पहली नजर में काफी अच्छा लगा। फोन सुपर स्लिम होने के साथ सुपर लाइट वेट भी है, जिससे लंबे समय तक भी फोन को हाथ में पकड़े रखने पर थकावट महसूस नहीं होगी। अपनी कीमत के अनुसार सैमसंग ने फोन को प्रीमियम लुक दिया है। फोन का डिजाइन अपने नाम अनुसार Awesome लगा। 

डिस्प्ले शानदार है?

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की स्क्रीन पर Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ Super AMOLED Plus डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन में 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1200 निट्स तक हाई ब्राइटनेस मोड सपोर्ट करेगा। इस फीचर के होने से तेज धूप में भी मैं फोन में आराम से वीडियो देख सका। 

Uploaded image

मैंने इस फोन में यूट्यूब पर नरेन्द्र मोदी चैनल के साथ Republic Bharat चैनल देखा। इसके साथ ही Dhurandhar 2 फिल्म का ट्रेलर और कुछ भजन, गाने और IPL के मैच भी देखें। Super AMOLED Plus फीचर के कारण मुझे Samsung Galaxy A57 5G में ये सब कुछ देखने में काफी अच्छा लगा। फोन में विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी डिस्प्ले को बेहतर बनाने का काम करती है। मुझे Samsung Galaxy A57 5G का डिस्प्ले शानदार लगा। 

परफॉर्मेंस

इस फोन में सैमसंग ने अपना Exynos 1680 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है। यह फोन 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज जैसे 2 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें LPDDR5X रैम लगाई गई है। हीटिंग से निपटने के लिए फोन में बड़ा Vapor Chamber लगाया गया है। मैंने इस फोन में रियल क्रिकेट जैसी गेम करीब 10 ऐप्स खोलते हुए खेली लेकिन ना तो मुझे गेम में कोई लेग की समस्या मिली और न ही हीटिंग की। 

हालांकि गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तामपन के दौरान आउटडोर में जब ये फोन मेरे पास रहा तो तब मुझे धूप में इस फोन में हीटिंग की समस्या मिली। लेकिन इंडोर में मुझे हीटिंग की समस्या नहीं मिली। 

Uploaded image

Galaxy A57 5G फोन की बॉडी में Corning Gorilla Glass Victus + लगाया गया है जो फोन की स्क्रीन और बैक साइड दोनों पर सुरक्षा प्रदान करता है। इस कारण यह एक मजबूत स्मार्टफोन है। मैंने भी रिव्यू के दौरान इस फोन का ड्रॉप टेस्ट करके देखा जिसमें फोन को गिराने पर कुछ नहीं टूटा। 

सैमसंग ने इस फोन से पहली बार अपनी A सीरीज के फोन में IP68 की रेटिंग दी गई है जो फोन को धूल-मिट्टी और पानी से सुरक्षित रखने का दावा करती है। मैंने भी इस फोन को थोड़ा पानी में भिगोया लेकिन फोन एक दम सही चलता रहा। 

यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी 6 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 6 वर्ष तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। सैमसंग के ओएस की बात करें तो यह हमेशा से अच्छा ही रहता है। हालांकि इस फोन में कुछ प्री इंस्टॉल ऐप्स मिलती हैं जो मुझे अच्छी नहीं लगी क्यूंकि इनमें से कोई भी मेरे काम की नहीं थी। आपके पास भी इन्हें अनइंस्टॉल करने का विकल्प रहेगा। अन्य फोन की तरह इस फोन में भी Knox सिक्योरिटी का फीचर मिलता है।   

आजकल अधिकतर फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट होता है जो इसमें भी है लेकिन अपने ओएस के कारण यह फोन दूसरों से काफी स्मूद और फास्ट है। मैंने काफी कोशिश की लेकिन रिव्यू के दौरान Samsung Galaxy A57 5G एक बार भी हैंग नहीं हुआ।  

इस फोन में सर्कल टू सर्च, ऑब्जेक्ट इरेजर, बेस्ट फेस, ऑटो ट्रिम जैसे बहुत सारे AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन में Google Gemini का भी पूरा सपोर्ट मिलता है। Galaxy AI के ये सब फीचर्स को इस्तेमाल कर आप खुद को पहले से ज्यादा स्मार्ट महसूस करेंगे। 

सैमसंग ने पिछले Galaxy A56 के मुकाबले नए Galaxy A57 की परफॉर्मेंस को अपग्रेड कर इसे बेहतर बनाने का शानदार काम किया है। 

Uploaded image

कैमरा   

कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिसमें 50 MP का वाइड कैमरा, 12 MP का अल्ट्रा वाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा लगाया गया है। तो वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फ़ी के लिए फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। 

यह इस फोन का एक खास सेगमेंट है, हालांकि कैमरे के मेगापिक्सल को देखें तो पिछले Galaxy A56 5G के मुकाबले नये Galaxy A57 5G में कुछ नया नहीं है। 

लेकिन सैमसंग ने नये Galaxy A57 5G में Nightography मोड को अब की बार बहुत बेहतर बना दिया है। इससे नाइट मोड के साथ रात को भी शानदार तस्वीरें खींची जा सकती है। मैंने इस फोन से कई फोटो खींचें जिन्हें मैं बिना फ़िल्टर के पोस्ट कर रहा हूँ।

Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
Uploaded image
With Night Mode
Uploaded image
With Night Mode

मुझे Galaxy A57 5G का कैमरा बढ़िया लगा। अपनी रेंज के अनुसार फोन दिन की रोशनी के साथ, लो लाइट और रात के अंधेरे में भी अच्छे नतीजे देने की क्षमता रखता है। 

बैटरी बैकअप कितना है 

इस Samsung Galaxy A57 5G फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है। हालांकि आजकल अधिकतर कंपनियां अपने फोन में 6000, 7000 से 10000 mah तक की बैटरी लगाने लग गई हैं। लेकिन अगर बैटरी बैकअप की बात करें तो बैटरी सेवर मोड के साथ फोन की बैटरी 2 दिन तक साथ देती है। लेकिन अगर बैटरी सेवर मोड ऑफ रखते हैं तब भी बैटरी दिन भर आराम से चलती है। 

रिव्यू के दौरान जब मैंने फोन में तेज ब्राइटनेस पर 2 घंटे वीडियो और 1 घंटा गेम खेली तब मेरा फोन रात में जाकर बंद होने के कगार पर पहुंचा। लेकिन सामान्य यूज के दौरान Galaxy A57 5G की बैटरी बिना बैटरी सेवर मोड के भी डेढ़ दिन तक चल जाती है। 

Uploaded image

इस फोन के साथ 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। हालांकि सैमसंग तो फोन के साथ चार्जर नहीं देती, लेकिन मैंने मोटोरोला के 33W चार्जर से जब फोन को चार्ज किया तो इसे फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगे।   

मेरा फैसला 

सैमसंग हमेशा टिकाऊ स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी जाती है। Samsung Galaxy A57 5G की बॉडी भी कंपनी ने Corning Gorilla Glass Victus + लगाकर मजबूत बनाई है। फोन को स्लिम और लाइट वेट बनाने से इसका डिजाइन आकर्षक है। मुझे इसे हाथ में पकड़े हुए हमेशा एक Awesome फोन को पकड़े रखने की ही फील आई। फोन का दमदार कैमरा, अच्छी बैटरी, तगड़ा प्रोसेसर और स्मूद डिस्प्ले के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस मिलती है। ऐसा नहीं है कि फोन में कोई खामी नहीं है, मैंने उन्हें भी आपको बताया है लेकिन फोन की खूबियां उन खामियों के सामने बहुत कम लगती है।  

Uploaded image

Samsung Galaxy A57 5G के लॉन्च के समय जो कीमत थी वो मुझे ज्यादा लग रही थी लेकिन अच्छी बात यह है कि अब फोन के दोनों वेरिएंट की कीमतों में कटौती कर दी है। Samsung Galaxy A57 5G के 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब घट कर 49,999 रुपये और और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 55,499 रुपये हो गई है। हो सकता है आपको ये अभी भी ज्यादा लग रही हो लेकिन ये भी बता दें कि इन कीमतों के ऊपर बैंक ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इन फोन को और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।   

ऐसे में अगर आपका बजट 50,000 रुपये के आसपास का कोई बेहतरीन फोन लेने का है तो Samsung Galaxy A57 5G आपके पास आज के समय का सबसे बेहतर विकल्प है। Vivo V70 जैसे चीनी फोन से बहुत ज्यादा बेहतर है Samsung Galaxy A57 5G जो आपको अपने दमदार फीचर्स से बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा।    

इसे भी पढ़ें- Oppo Reno 15C Review: वजन में हल्का, फीचर्स में दमदार, वॉटरप्रूफ फोन से पानी में भी बनेगी Reels



Source link