
Samsung Galaxy S26 सीरीज को फरवरी में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब अप्रैल महीने के अंदर कंपनी ने Samsung Galaxy S26 फोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। इससे ग्राहकों को सैमसंग का फ्लैगशिप फोन भी अब बहुत सस्ती कीमत में मिल रहा है।
फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S26 के 12 GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत घट कर अब 75,962 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत घट कर अब 99,999 रुपये हो गई है। इतना ही नहीं यहां इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 3,799 रुपये का बंपर ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है। इन सब ऑफर के बाद आपको सैमसंग का यह शानदार फोन अब बहुत सस्ती कीमत में मिल जाएगा।
Samsung Galaxy S26 स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है।
Samsung Galaxy S26 में जहां 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है।
स्मार्टफोन में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। बता दें कि यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। तो वहीं फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी की बात करें तो बेस वेरिएंट Galaxy S26 में 4300 mah की बैटरी लगाई गई है। इस फोन को IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है। यह फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुए हैं।