Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ First Impressions: क्लासिक गैलेक्सी फीलिंग के साथ आए नए डिवाइस, लेकिन ‘वॉव’ फैक्टर की कमी

सतीश कुमार
4 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ First Impressions: सैमसंग की फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S26 series लॉन्च हो चुकी है. इसमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra समेत तीन मॉडल शामिल हैं. Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने प्राइवेसी डिस्प्ले समेत कई अपग्रेड देते हुए कंपीटिशन का लेवल काफी बढ़ा दिया है, लेकिन सीरीज के बाकी दो मॉडल्स के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता. हालांकि, अगर आपको सैमसंग के फोन पसंद है या आप अपने कुछ साल पुराने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो इस सीरीज के Galaxy S26 और Galaxy S26+ भी शानदार च्वॉइस हो सकते हैं.

मिलेगी एकदम क्लासिक फील

सैमसंग फोन पर नो-नॉनसेंस डिजाइन लैंग्वेज मिलती है. हालांकि, अधिकतर लोग कवर यूज करते हैं, ऐसे में फोन का पूरा लुक छिप जाता है. अगर नई सीरीज के डिजाइन को S25 सीरीज से कंपेयर किया जाए तो ज्यादा बदलाव नजर नहीं आता है. Galaxy S26 में कंपनी ने 6.3 इंच का डायनामिक AMOLED डिस्प्ले दिया है, जबकि S26+ में 6.8 इंच की स्क्रीन मिलती है, जो S26 Ultra से मामूली छोटी रह जाती है. हाथ में लेने पर दोनों ही फोन अच्छे दिखते हैं. ऐसा नहीं लगता कि ये हाथ से फिसल जाएंगे. 

इस सब के बावजूद ओवरऑल डिजाइन लैंग्वेज में कोई ‘वॉव’ फैक्टर देखने को नहीं मिलेगा. इन दोनों ही फोन को टास्क जल्दी पूरे करने के लिए बनाया गया है. इनमें कई एआई फीचर्स दिए गए हैं, जो जरूरत के समय आपके कई काम आसानी से पूरे कर सकते हैं. दोनों ही फोन के स्पेसिफिकेशंस लगभग सेम हैं. दोनों फोन के रियर में 50MP वाइड लेंस, 10MP टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर वाला कैमरा सेटअप है, जो फोटोग्राफी में आईफोन 17 और गूगल पिक्सल 10 को टक्कर देता है.

एआई फीचर्स

एआई फीचर्स की बात करें तो सैमसंग ने Now Nudge का फीचर दिया है. इसकी मदद से आपको लगातार अपने डिवाइस को मैनेज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि यह फीचर एक असिस्टेंट की तरह काम करता है और आपको अपडेटेड रखता है. यह जरूरत और टाइम के हिसाब से सजेशन पॉप-अप करता है. सैमसंग ने इसमें एजेंटिक टच दिया है, जो आपके फोन यूज करने के एक्सपीरियंस को आसान बना देगा. इसके अलावा इसमें अपग्रेडेड Bixby भी मिलेगा, जो एक कन्वर्सेशनल डिवाइस एजेंट की तरह काम करता है. आप नैचुरल लैंग्वेज में बोलकर सेटिंग एडजस्ट करने समेत दूसरे काम कर सकते हैं.

सैमसंग ने एआई एडिटिंग टूल्स को अपग्रेड किया है, जो स्मार्ट तरीके से फोटो और कंटेट को एडिट कर सकते हैं. इसके अलावा दोनों ही फोन में Now Brief और इनहैंस्ड Circle to Search जैसे रियल-टाइम फीचर्स मिलते हैं. Bixby, Gemini और Perplexity के इंटीग्रेशन के कारण Galaxy S26 को एक मल्टी-असिस्टेंट पावरहाउस कहा जाए तो भी गलत नहीं है. ऐसे में अगर आपको S24 सीरीज या इससे पुराना फोन है तो आप Galaxy S26 या Galaxy S26+ के साथ अपग्रेड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.