Samsung Galaxy S26 अपने फीचर्स के कारण iPhone 17 को टक्कर देता है। हालांकि अब इस फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी है जिससे ग्राहक इसे बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S26 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये से घट कर अब 73,963 रुपये हो गई है।
इतना ही नहीं इस फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर आप 3,699 रुपए का तगड़ा डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा यहां 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिख रहा है जिससे आप इस महंगे स्मार्टफोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। Samsung Galaxy S26 में Exynos 2600 का डेका कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह दुनिया का पहला 2 nm (नैनो मीटर) वाला Exynos 2600 प्रोसेसर है।
इस फोन में 6.3 इंच की स्क्रीन पर FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस फोन की स्क्रीन Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50 MP का मेन बैक कैमरा, 12 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड और 10MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। तो वहीं फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।