Samsung Galaxy S26 Ultra पिछले दिनों लॉन्च हुआ कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। Galaxy S26 Ultra दुनिया का पहला बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस फीचर से Galaxy S26 Ultra यूजर की स्क्रीन कोई साथ बैठा व्यक्ति भी नहीं देख पाएगा। यह फिलहाल बाजार में सबसे महंगे स्मार्टफोन में से एक है। लेकिन अब फोन फ्लिपकार्ट समर सेल के दौरान यह फोन जबरदस्त ऑफर के साथ आ गया है। इससे सैमसंग के लेटेस्ट और सबसे बढ़िया स्मार्टफोन को अब कम कीमत में खरीदने का सुनहरा अवसर आ गया है।
Samsung Galaxy S26 Ultra ऑफर
इस फोन के 12GB RAM + 256GB कीमत- 1,39,999 रुपये, 12GB RAM + 512GB कीमत- 1,59,999 रुपये और 16GB RAM +1TB कीमत- 1,89,999 रुपये है। लेकिन फ्लिपकार्ट पर समर सेल ऑफर के दौरान इस फोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस और फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड के जरिए खरीदने पर 4000 रुपये का बंपर ऑफर मिल रहा है। इसके साथ ही फोन पर 47,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप इस फोन को बहुत सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
1 डिजाइन- इस फोन की मोटाई मात्र 7.9 एमएम है, जिससे यह फ्लैगशिप सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है। Samsung Galaxy S26 Ultra स्काई ब्लू , व्हाइट, ब्लैक, कोबाल्ट वायोलेट, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे 6 कलर्स में आया है। फोन की बॉडी में Armor Aluminum Frame का इस्तेमाल किया गया है। तो वहीं फोन की स्क्रीन भी Corning Gorilla Glass Victus 2 से लेस है। इस फोन को भी IP68 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर प्रमाणित करती है।
2 डिस्प्ले- इस फोन में 6.9 इंच की स्क्रीन पर QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।
3 रैम और मेमोरी- यह फोन 12 GB रैम, 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम, 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम, 1 TB स्टोरेज जैसे 3 वेरिएंट में पेश हुआ है।
4 कैमरा- इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड, 50 MP का तीसरा टेलीफोटो कैमरा और 10MP का चौथा टेलीफोटो कैमरा फ़्लैश के साथ लगाया गया है। फोन में 12 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 3x और 5x का ऑप्टिकल ज़ूम, 2x और 10x का ऑप्टिकल क्वालिटी ज़ूम और 100x का डिजिटल ज़ूम मिलता है।
इसके साथ ही Galaxy S26 Ultra के कैमरा सेगमेंट में सुधार करते हुए Nightography और Horizontal Lock जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नाईटोग्राफी से रात के अंधेरे में भी शानदार फोटो मिल सकेंगे। तो वहीं Horizontal Lock से यूजर्स चलते फिरते भी शेक फ्री वीडियो बना सकेंगे। Galaxy S26 Ultra में 200 MP का मेन बैक कैमरा इस बार भी दिया गया है।
5 प्रोसेसर- यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है। बता दें कि यह दुनिया का सबसे तेज़ मोबाइल प्रोसेसर है।
6 बैटरी- इस फोन में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए सुपर फास्ट चार्जिंग 3.O का फीचर दिया गया है। कंपनी के अनुसार इसमें 31 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलता है। कंपनी के अनुसार 60W की वायर्ड चार्जिंग से फोन 30 मिनट में 75 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।
7 अन्य फीचर्स- इस स्मार्टफोन में S Pen का फीचर भी मौजूद है। इसमें Vapor Chamber भी लगाया गया है जो गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा करने का काम करेगा। यह 5G फोन Android 16 पर आधारित One UI 8.5 ओएस के साथ पेश हुआ है।