Technology

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: सैमसंग ने हिलाया बाजार, लॉन्च किया दुनिया का सबसे पतला फोल्ड स्मार्टफोन, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 23, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग ने अपने इवेंट में इस बार Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के नाम से फोल्डेबल सीरीज में एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इससे Galaxy Z Fold 7 का अपग्रेड वर्जन Galaxy Z Fold 8 नहीं बल्कि Galaxy Z Fold 8 Ultra है क्यूंकि Galaxy Z Fold एक नए कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया गया है। इसके साथ ही Galaxy Z Fold 8 Ultra सैमसंग का अब सबसे प्रीमियम और महंगा फ्लैगशिप फोन बन गया है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के फीचर्स 

गौरतलब है सैमसंग के इस फोल्ड फोन की मोटाई मात्र 4.1 एमएम है जिससे यह दुनिया का अब तक का सबसे पतला फोल्ड स्मार्टफोन बन गया है। इसी तरह फोल्ड होने पर भी फोन की मोटाई मात्र 8.9 एमएम ही रहती है। इसके साथ ही इसका वजन भी मात्र 215 ग्राम का है। इससे यह बेहद पतला और वजन में हल्का फोल्ड स्मार्टफोन बन गया है।  

सैमसंग गैलक्सी जेड फोल्ड 8 अल्ट्रा Graphite, Cream, Violet Shadow और Green Shadow जैसे 3 कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

सैमसंग ने इस बार अपने फोल्ड फोन के निर्माण में नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो एक टाइटेनियम-बेस्ड डिस्प्ले स्ट्रक्चर पेश करती है। इस तकनीक के जरिए सैमसंग को फोन को पतले, मजबूत बनाने के साथ मेन स्क्रीन की क्रीस भी खत्म करने में काफी हद तक सफलता हासिल हो गई है। इसके साथ ही फोन की इस फीचर के जरिए फोन को बार-बार फोल्ड होने पर दबाव कम पड़ता है और ये झटकों को भी आराम से झेल सकता है। 

Galaxy Z Fold 8 Ultra में कंपनी ने 8 इंच का मेन डिस्प्ले दिया गया है। इससे फोन में यूजर्स को मेन स्क्रीन पर Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120 hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इस फोन में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो डिस्प्ले को बेहतर बनाने का काम करेगा।  

Galaxy Z Fold 8 की तरह अल्ट्रा वेरिएंट में भी कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया है जो इससे पहले Galaxy S26 Ultra में भी दिया जा चुका है। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 200 MP का मेन बैक कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। फोन में 10 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। सैमसंग ने इस फोन में Nightography मोड को भी अपग्रेड किया है। इस फोल्ड फोन से 8K पर वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा फोन में डुअल रिकॉर्डिंग का फीचर भी दिया गया है। 

इस फोन से सैमसंग ने पहली बार फोल्ड फोन में 5000 mah की बड़ी बैटरी दी है। कंपनी ने इसके लिए 45 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। सैमसंग के अनुसार इस फोन से 27 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। 

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के तीन वेरिएंट पेश हुए हैं जिनमें 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज और 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज के नाम शामिल हैं। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 आधारित One UI 9 के साथ पेश हुआ है। 

AI फीचर्स भी हुए अपग्रेड 

सैमसंग ने Galaxy Z Fold 8 Ultra में Galaxy S26 वाले AI फीचर्स को भी अपग्रेड करने काम किया है। इस फोन में Google Gemini के सपोर्ट के साथ नए Galaxy AI फीचर्स जोड़े गए हैं। इनमें My Fancam का एक शानदार फीचर है वीडियो में से अपने-आप चुने हुए सब्जेक्ट को ट्रैक करता है और फ़ुटेज को पसंदीदा आस्पेक्ट रेश्यो में रीफ़्रेम करता है। इससे शेयर करने से पहले मैन्युअल एडिटिंग की ज़रूरत कम हो जाती है। इस फोन में ‘Now Brief’ के साथ ‘Now Nudge’ AI फीचर भी दिया गया है जो आपके रोजमर्रा के जीवन में बेहतर ढंग से हाथ आपकी सहायता करेगा। 

कीमत और उपलब्धता 

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के तीन वेरिएंट पेश हुए हैं जिनमें 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,99,999 रुपये, 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,19,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज की कीमत 2,59,999 रुपये है। यह फोन भारत में प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन की सेल जल्द शुरु होगी।  

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।