Viral Video: सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अपनी जिंदगी के खास पल कैमरे में कैद करना चाहते हैं. लेकिन कभी-कभी यह शौक इतना खतरनाक साबित हो जाता है कि एक छोटी सी गलती जानलेवा बन सकती है. ऐसा ही एक डरावना मामला चीन से सामने आया है, जहां एक लड़की स्कीइंग कर रही थी और उसने एक हिम तेंदुआ देखा. उत्सुक होकर उसने उसके पास जाकर उसके साथ सेल्फी लेने का फैसला किया.
जैसे ही वह उसके करीब गई, तेंदुआ उस पर हमला कर गया और उसके चेहरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. खुशकिस्मती यह रही कि पास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद की और लड़की को बचा लिया. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखना कितना जरूरी है.
🚨चीन में एक लड़की स्कीइंग कर रही थी। उसने एक हिम तेंदुआ देखा और उसके पास जाकर उसके साथ सेल्फी लेने का सोचा !! 🦁
जैसे ही वह उसके पास गई, तेंदुआ उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे को काट लिया !! 😱
खुशकिस्मती से राह चलते लोगों ने आकर उसे बचा लिया। pic.twitter.com/HM709RjGOQ
— JIMMY (@Jimmyy__02) February 1, 2026
कैसे हुआ हमला?
लड़की स्कीइंग के दौरान हिम तेंदुआ देखकर उसके पास गई और उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की. जैसे ही वह तेंदुआ के करीब पहुंची, उसने अचानक हमला कर दिया और लड़की के चेहरे पर गंभीर चोटें लग गईं. राह चलते लोगों की मदद से लड़की को बचाया गया.
खतरनाक नज़दीकी से मिली सीख
एक यूजर ने लिखा, “रील और सेल्फी से ऊपर उठकर हमें प्रकृति और जंगली जानवरों का सम्मान करना सीखना चाहिए. चीन के राष्ट्रीय वन्यजीव विभाग ने बार-बार पर्यटकों को चेतावनी दी है कि वे जंगली जानवरों से कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखें.”
एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हद ही हो गई कभी भी जंगली जानवर के पास जाकर सेल्फी लेने की हिम्मत मत करना. ये जानलेवा हो सकता है. शुक्र है कि लोग समय पर आए और लड़की को बचा लिया.”एक अन्य यूजर ने लिखा, “अरे भाई, ये वीडियो देख के दिल धड़क गया. स्नो लेपर्ड के साथ सेल्फी लेने चली थी, और फिर… फेस पे फुल अटैक! वाइल्डलाइफ को इतना करीब मत जाओ यार, इंस्टाग्राम के लिए जान मत डालो.”

