Shani Asta 2026 in Meen: शनि की चाल में जब भी बदलाव होता है तो, इसका सीधा असर राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी आदि के कारक और कर्मों के अनुसार फल देने वाले देवता माने जाते हैं. इसलिए शनि की स्थिति में जब भी बदलाव होता है तो इसका असर कुछ क्षेत्रों पर भी पड़ा है.
होली बाद शनि होंगे अस्त
शनि 30 साल बाद मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. होली के बाद 13 मार्च 2026 को शनि मीन राशि में अस्त हो जाएंगे. 13 मार्च शाम 07:13 मिनट पर शनि मीन राशि में अस्त होंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह के अस्त होने की स्थिति को एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है. करीब 30 साल बाद शनि की स्थिति में बदलाव से विशेष संयोग कई क्षेत्रों और राशियों पर व्यापक प्रभाव डाल सकता है.
अस्त होकर इन क्षेत्रों को प्रभावित करेंगे शनि
नौकरी और करियर- शनि के अस्त होने से कार्यक्षेत्र में थोड़ी धीमी गति, जिम्मेदारियों का दबाव और फैसलों में देरी देखने को मिल सकती है. लेकिन जो लोग मेहनती हैं, उन्हें इसका लाभ लंबे समय तक मिलने की संभावना है.
व्यापार और अर्थव्यवस्था- शनि के अस्त होने पर व्यापारिक फैसलों में सतर्कता रखना जरूरी है. खासकर निवेश या नए प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं तो बेहतर रहेगा.
राजनीति और प्रशासन- शनि न्याय और व्यवस्था के कारक हैं, इसलिए प्रशासनिक फैसलों और नीतियों में बदलाव या सख्ती देखने को मिल सकती है.
आम जनजीवन- शनि के अस्त होने पर आम जनजीवन पर भी प्रभाव पड़ सकता है. इस दौरान धैर्य, अनुशासन और संयम बनाए रखना जरूरी माना जाता है. जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका बढ़ सकती है.
शनि का अस्त होने इस राशियों के लिए शुभ
शनि के अस्त होने का प्रभाव कुछ सेक्टर्स और देश-दुनिया के साथ ही सभी 12 राशियों पर भी पड़ेगा. लेकिन ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास की माने तो अस्त अवस्था में शनि तीन राशि के लिए शुभ फलदायी साबित होंगे.
धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों के लिए शनि का अस्त होना शुभ और सकारात्मक रहेगा.शनि अस्त होकर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे. सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.
कुंभ राशि- शनि अस्त होकर कुंभ राशि वालों को लाभ पहुंचाएंगे. इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं. कारोबारियों को व्यापार में लाभ होगा और लंबे समय से अटका पैसा भी वापस मिल सकता है. जो लोग टीचिंग, मीडिया, सेल्स या मार्केटिंग आदि क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ हो सकता है.
मीन राशि- शनि आपकी राशि में ही अस्त होंगे. ऐसे में मीन राशि वाले जातकों पर शनि का शुभ प्रभाव सबसे अधिक रहेगा. इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें: Mangalwar: मंगलवार की खरीदारी पड़ जाए न भारी! मंगल दोष से बचना है तो शॉपिंग लिस्ट से हटाएं ये चीजें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

