Share Market Today: शेयर बाजार ने दिखाया अपना दम, 200 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी भी 25000 के पार

सतीश कुमार
3 Min Read


Share Market Today: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. शुरुआती कारोबारी में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 200 अंक या 0.27 परसेंट चढ़कर 82418 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 70 अंक या 0.31 परसेंट की बढ़त के साथ 25537 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया.

आज GIFT Nifty से भी शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के संकेत देखने को मिल रहे हैं, जो 25645 के लेवल के करीब ट्रेड करता दिखा. आज कारोबार के दौरान निवेशकों की नजर दूसरे एशियाई बाजारों के कारोबार और वॉल स्ट्रीट पर रहेंगे. इसके अलावा, रुपये की कीमत, क्रूड ऑयल और दूसरे कमोडिटीज के कीमतों में बदलाव का भी बाजार पर असर दिख सकता है.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. इस पर वॉल स्ट्रीट में रातभर में आई तेजी का असर दिखा. जापान का निक्केई 225 1.1 परसेंट उछलकर 59,199.31 के  रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया. वहीं, टॉपिक्स इंडेक्स में 1.45 परसेंट की बढ़त दर्ज की गई. साउथ कोरिया का कोस्पी 1.65 परसेंट और कोस्डैक 0.57 परसेंट बढ़ा. ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 ने भी 0.8 परसेंट की बढ़त हासिल की. 

वॉल स्ट्रीट में कारोबार

25 फरवरी को US मार्केट के सभी बड़े इंडेक्स अच्छी बढ़त के साथ ऊपर चढ़कर बंद हुए. S&P 500 0.81 परसेंट बढ़कर 6,946.13 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 1.26 परसेंट की बढ़त के साथ 23,152.08 पर बंद हुआ. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 0.63 परसेंट तक ऊपर गया, जो 307.65 अंक चढ़कर 49,482.15 पर बंद हुआ, जो वॉल स्ट्रीट पर पॉजिटिव सेंटिमेंट को  दिखाता है.

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

प्रोविजनल एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, 25 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने 2,991.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कारोबारी सेशन के दौरान 5,118.57 करोड़ रुपये के शेयरों पर अपना दांव लगाया.

ये भी पढ़ें:

कमाल कर दिखाएगा यह शेयर, 50 परसेंट तक देगा रिटर्न! क्यों लगातार गिरते एनर्जी स्टॉक पर ब्रोकरेज का भरोसा अटूट 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.