Signs Of A Genius Child: बच्चे में ये 5 चीजें नजर आ रही हैं तो उसे गलती से भी न रोकें, जीनियस होने की होती हैं निशानी

सतीश कुमार
4 Min Read


Signs Your Child Is Highly Intelligent: माता-पिता अपने बच्चों को सबसे करीब से देखते हैं. उनकी छोटी-छोटी आदतों से वे अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि बच्चा किस दिशा में आगे बढ़ रहा है. हर बच्चा अलग होता है, लेकिन कुछ ऐसे संकेत होते हैं जो औसत से अधिक बौद्धिक क्षमता की ओर इशारा करते हैं. चलिए आपको 5 ऐसे साइन बताते हैं, जो यह बताता है कि आपका बच्चा जीनियस है. 

 कम उम्र में मुश्किल वाक्य बोलना

अगर कोई छोटा बच्चा बहुत जल्दी पूरे और मुश्किल वाक्य बनाने लगे, तो यह सामान्य से आगे की भाषा क्षमता का संकेत हो सकता है. University of Edinburgh की रिसर्च बताती है कि जो बच्चे शुरुआती उम्र में उन्नत भाषा कौशल विकसित कर लेते हैं, उनमें आगे चलकर उच्च बौद्धिक क्षमता देखने की संभावना ज्यादा होती है. ऐसे बच्चे ग्रामर और वाक्य संरचना को बेहतर समझते हैं.

 अलग-अलग विषयों में गहरी रुचि

क्या आपका बच्चा कभी डायनासोर, कभी ग्रह-नक्षत्र, तो कभी मशीनों के काम करने के तरीके में दिलचस्पी लेता है? National Association for Gifted Children के अनुसार, कई विषयों में गहरी और व्यापक रुचि ‘गिफ्टेडनेस’ का संकेत हो सकती है. ऐसे बच्चे किसी भी विषय में सतही जानकारी से संतुष्ट नहीं होते, बल्कि गहराई से समझने की कोशिश करते हैं.

रचनात्मकता

जो बच्चे खुद से नई कहानियां गढ़ते हैं, नए खेल बनाते हैं या समस्याओं के अलग समाधान ढूंढते हैं, उनमें रचनात्मक सोच मजबूत होती है। American Psychological Association की रिपोर्ट के मुताबिक, रचनात्मकता का सीधा संबंध कॉग्निटिव एबिलिटी क्षमता से जुड़ा पाया गया है. ऐसे बच्चे पारंपरिक सोच से हटकर नए विचार लेकर आते हैं.

नई चीजें जल्दी सीख लेना

अगर आपका बच्चा किसी नई स्किल या कॉन्सेप्ट को बहुत कम दोहराव में समझ लेता है, तो यह उसकी तेज सीखने की क्षमता दर्शाता है. University of Sussex की एक स्टडी में पाया गया कि जो बच्चे नए विचारों को तेजी से समझते हैं, उनमें आगे चलकर उच्च IQ स्कोर देखने को मिल सकता है. वे सीखी हुई बातों को अलग-अलग परिस्थितियों में लागू भी कर पाते हैं.

बहुत ज्यादा जिज्ञासा

हर बात पर क्यों? पूछना कई बार माता-पिता को थका देता है, लेकिन यही आदत तेज दिमाग की पहचान भी हो सकती है. Carnegie Foundation for the Advancement of Teaching के रिसर्च के अनुसार, स्वाभाविक रूप से जिज्ञासु बच्चे बेहतर क्रिटिकल थिंकिंग विकसित करते हैं और सीखने की क्षमता ज्यादा होती है.

इसके अलावा अगर बच्चा किसी काम में लंबे समय तक ध्यान लगाए रखता है, तो यह उसकी एकाग्रता और मेंटल स्टेबिलिटी को दर्शाता है. माना जाता है कि यही गहरी एकाग्रता आगे चलकर ज्ञान विकास में मदद करती है.

इसे भी पढ़ें: Brain Hemorrhage: क्यों होता है ब्रेन हैमरेज? एक्सपर्ट्स से जानें इसके कारण, प्रकार और बचाव के सबसे जरूरी तरीके

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.