Singh Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय सिंह राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. सिंह राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए. करियर हो या फिर कारोबार किसी भी प्रकार का रिस्क या लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. इस सप्ताह आपको भूमि-भवन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता रहेगी. यदि नई संपत्ति खरीदने का प्लान बन रहे हैं तो कागज आदि को ध्यान से देख-समझकर ही निर्णय लें.
पारिवारिक जीवन
सप्ताह के मध्य में माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. इस दौरान आपको समाज में मान-प्रतिष्ठा का विशेष ख्याल रखना होगा. किसी भी सूरत में शार्टकट लेने या फिर गलत तरीके से काम निकलवाने की कोशिश न करें. छात्र वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है, आलस्य का त्याग करें.
व्यवसाय
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा अनुकल रहेगा. ऐसे में अपने कारोबारी निर्णय इसी दौरान लेने का प्रयास करें.
प्रेम और वैवाहिक जीवन
प्रेम संबंध में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है. जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य आदि में मन लगा रहेगा.
सिंह राशि के लिए उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Kark Weekly Horoscope 2026: कर्क राशि के लिए कभी खुशी कभी गम वाला सप्ताह, धैर्य रखें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

