चौहान गुट के कुछ पूर्व पदाधिकारियों को नहीं मिली व्यापार मंडल में जगह

सतीश कुमार
3 Min Read

रायबरेली ! नववर्ष 2026 के प्रथम दिन यानी 01 जनवरी को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट द्वारा एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी सूचना चौहान गुट द्वारा सार्वजनिक रूप से पूर्व में दी गई थी। 01 जनवरी को ही प्रांतीय अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान जी का जन्मदिन भी मनाया जाता है।

इस बैठक में प्रमुख रूप से जी सी सिंह चौहान, संदीप पाठक, अमित फौजी, मो0 उमर, इम्तियाज खान, चित्रेश कुमार, आशीष वर्मा, भगवानदीन, भगवान बक्स सिंह, प्रीतिमा चौधरी, ताहिरा बेगम, सौरभ सिंह, अरविंद चौधरी, महताब, हैदर अली, विद्या देवी मौजूद रही। बैठक में मौजूद समस्त पदाधिकारियों व व्यापारियों ने चौहान जी को नववर्ष और जन्मदिन की शुभकामाओं के साथ साथ पुष्पगुच्छ और तोहफे दिए। बैठक में चौहान जी ने कहा कि सबसे पहले सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना करता हूं। आगे उन्होंने 07 से 14 जनवरी को मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लेकर विस्तृत चर्चा और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। इसके बाद बैठक ने अनुपस्थित पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष मो0 उमर व जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान से संज्ञान लिया।

जो भी पदाधिकारी अनुपस्थित रहा उसपर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए चौहान जी ने व्यापार मंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने बैठक में अपना महत्वपूर्ण समय देने के लिए सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनपद में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार चौहान गुट ही एक ऐसा व्यापार मंडल है जिसने अब तक जनपद में 171 लावारिस शवों का दाह संस्कार पूरे सम्मान के साथ करवा चुका है और आगे भी करवाता रहेगा। इसके बाद चौहान जी ने सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार जी के साथ जन्मदिन का केक काटा और सबको अपने हाथों से खिलाया।

अंत में चौहान गुट में शामिल हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर घोषणा की। जिसमें प्रदेश कमेटी में कमला फाउंडेशन अध्यक्ष पूनम सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष, एस. पी. सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ. एम. पी. सिंह, शिवबाबू शुक्ला, मोईन खान ठेकेदार को प्रदेश संरक्षक, बब्बू मिश्रा, मो0 नजर, मुन्ना सिंह को प्रदेश सचिव, जिला कमेटी में राजेंद्र वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार जयसवाल को जिला महामंत्री, राम केवल यादव को युवा जिला महामंत्री, एडवोकेट रवींद्र कुमार रावत को विधिक सलाहकार बनाया गया। आलोक सिंह, सूर्य बख्श मौर्य, रामू पाल, अमर बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, राम प्रसाद पाल, राज कुमार, चंद्रवती को जिला सचिव व अर्जुन सोनी, सैफ कुरैशी, शबाब अली, राजू, आलोक त्रिवेदी को सदस्य बनाया गया।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment