Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 2 फरवरी वाले कारोबारी दिन की शुरुआत निगेटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 167.26 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,555.68 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 28.95 अंक या 0.12 फीसदी फिसलकर 24,796.50 के लेवल पर ओपन हुआ था. हालांकि, शुरुआती कारोबारी में ही दोनों इंडेक्स में तेजी देखने को मिली और यह हरे निशान पर ट्रेड करने लगा था.
सुबह करीब 9:35 बजे तक, सेंसेक्स 238 अंक की तेजी के साथ 80,961 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 63 अंक उछलकर 24,888 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.
बीएसई के टॉप गेनर
अडानी पोर्ट, एटरनल, पावरग्रिड और रिलायंस
बीएसई के टॉप लूजर
ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और एनटीपीसी
रविवार को कैसा रहा था मार्केट?
भारतीय शेयर मार्केट में रविवार, 1 फरवरी बजट वाले दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 1546.84 अंक या 1.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,722.94 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 495.20 अंक या 1.96 प्रतिशत फिसलकर 24,825.45 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी.
बीएसई बास्केट से टीसीएस, सन फार्मा और टाइटन टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एसबीआईएन, अडानी पोर्ट, आईटीसी, टाटा स्टील और रिलायंस रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी.
वहीं निफ्टी आईटी के शेयरों में तेजी थी. रविवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 4 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

