Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

aditisingh
2 Min Read


साल 2026 के मार्च के महीने में चार शनिवार और पांच रविवार है. इस तरह नौ दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेगा. इन नौ दिनों की छुट्टियों के अलावा भी मार्च में तीन बड़े त्योहार है, जिसके चलते मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. इस दौरान इक्विटी से लेकर कमोडिटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट सारे के सारे सेगमेंट्स बंद रहेंगे आइए जानते हैं ये ट्रेडिंग हॉलिडे कौन-कौन से हैं:-

  • 3 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी, जो भारत के बड़े त्योहारों में से एक है.
  •  26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी होगी. 
  •  31 मार्च को श्री महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी. 

इस तरह से बाजार  12 दिनों के लिए बंद रहेगा. अमूमन भारतीय शेयर बाजार में इतने दिनों की छुट्टियां नहीं होती हैं. 

होलिका दहन के दिन बंद या खुला रहेगा बाजार? 

मंगलवार, 3 मार्च 2026 को होली के दिन मार्केट में छुट्टी रहेगी. यह छुट्टी होलिका दहन के साथ ही है. 4 मार्च को स्टॉक मार्केट खुला रहेगा, जब देश के ज्यादातर हिस्सों में रंग खेले जा रहे होंगे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 4 मार्च को नॉर्मल ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी. मार्केट हमेशा की तरह सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहेगा. 

Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा? 



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.