Stocks to watch today: भारत-यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच हुए FTA के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में गजब की तेजी देखने को मिली. दिनभर के कारोबार में तमाम उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए. एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी इंडेक्स 25350 के अहम लेवल के आसपास सेटल हुआ है और यह रिकवरी 25600 के जोन तक बढ़ सकती है. आज के कारोबार में ITC, वेदांता, पेटीएम, स्विगी, अकजो नोबेल, टाटा मोटर्स जैसी कई और कंपनियों के शेयर फोकस में रहने वाले हैं.
वेदांता
माइनिंग कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta) ने 29 जनवरी को अपनी सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक के ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है. इसमें 3.35 करोड़ शेयरों के बेस ऑफर के अलावा अतिरिक्त 1.4 करोड़ शेयर भी बेचे जाएंगे. इससे टोटल ऑफर का साइज बढ़कर 4.75 करोड़ शेयर हो जाएगा, जो पेड-अप इक्विटी का 1.13 परसेंट है.
अक्जो नोबेल इंडिया
पेंट इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड (Akzo Nobel India Ltd) के बोर्ड ने कंपनी का नाम अक्जो नोबेल इंडिया से बदलकर JSW डुलक्स करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, बशर्ते कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय से इसकी मंजूरी मिल जाए. इससे आज इसके शेयरों में हलचल दिख सकती है.
यूनाइटेड ब्रीवरीस
यूनाइटेड ब्रीवरीस (United Breweries) ने बुधवार को कर्नाटक में Kingfisher Smooth लॉन्च करने का ऐलान किया. अपने पोर्टफोलियो में एक और प्रोडक्ट को शामिल करने का कंपनी का फैसला मेनस्ट्रीम स्ट्रॉन्ग बीयर की कैटेगरी में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करेगा. इसे उन कन्ज्यूमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो स्ट्रॉन्ग और स्मूथ बीयर पीने का शौक रखते हैं.
लार्सन एंड टुब्रो
इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के तिमाही नतीजों का असर आज इसके शेयरों में दिख सकता है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 4.3 परसेंट की गिरावट दर्ज की है, जो पिछले साल दिसंबर तिमाही में दर्ज 3359 करोड़ रुपये के मुकाबले 3215 करोड़ रुपये रहा. टैक्स के बाद का प्रॉफिट (PAT) पेरेंट कंपनी के मालिकों का है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के नए चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) धीरेंद्र जैन चुने गए हैं. उनकी नियुक्ति 1 फरवरी से प्रभावी होगी. अविनाश वसंत प्रभु के इस्तीफे के बाद अब धीरेंद्र जैन उनकी जगह लेंगे. अविनाश वसंत 31 जनवरी, 2026 को CFO के पद से हट जाएंगे.
Cupid
कॉन्डोम ब्रांड क्यूपिड लिमिटेड को टू इन-विट्रो डायग्नॉस्टिक (IVD) प्रोडक्ट्स- CupiKIT HIV 1&2 एंटीबॉडी टेस्ट किट और CupiKIT हेपेटाइटिस बी टेस्ट किट शामिल हैं. इन अप्रूवल के साथ क्यूपिड यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया (EEA) और CE-मान्यता प्राप्त दूसरे इंटरनेशनल मार्केट में सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स को बेच पाएगा.
RVNL
रेल विकास निगम और GPT Infra Projects के जॉइंट वेंचर को एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिला है. नॉर्दर्न रेलवे के इस 1,201.35 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को बनारस के काशी रेलवे स्टेशन के पास मौजूदा पुराने मालवीय पुल से 50 मीटर नीचे एक रेल-कम-रोड पुल बनाना है. इनमें निचले डेक पर चार रेलवे ट्रैक और ऊपरी डेक पर छह-लेन की सड़क होगी.
इन कंपनियों के जारी होंगे तिमाही नतीजे
आज ITC, टाटा मोटर्स, स्विगी, केनरा बैंक, REC, पेटीएम, केनरा बैंक, कोलगेट पामोलिव (इंडिया), अडानी पावर, वेबसोल एनर्जी सिस्टम, Aequs,ब्लू स्टार, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोरोमंडल इंटरनेशनल, डाबर इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडीजीन, जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च, KPIT टेक्नोलॉजीज, निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, NTPC ग्रीन एनर्जी, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, वेदांता, वोल्टास जैसी कंपनियां कारोबारी साल 2025-26 के लिए अपने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान करने जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:

