Stocks to watch: IDFC फर्स्ट बैंक, Cipla से लेकर NHPC समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन

सतीश कुमार
4 Min Read

Stocks to watch: आज से भारतीय शेयर बाजार में कारोबार का एक और नया हफ्ता शुरू होने जा रहा है. इस दौरान कुछ कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होंगे. इसके अलावा, बैंकिंग से जुड़े डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी निवेशकों की नजरें बनी रहेंगी.

Clean Max ला रहा IPO

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस का पब्लिक इश्यू (Clean Max Enviro Energy Solutions IPO) आज से खुल रहा है. इसके लिए 25 फरवरी तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1000–1053 रुपये प्रति शेयर रखा गया है और लॉट साइज 14 शेयरों का है. यानी कि निवेशकों को कम से कम 14 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी.

3100 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1200 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और 1900 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी होगा, जिसमें करीब 1.80 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे. आईपीओ के खुलने से पहले ही कंपनी SBI म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, नोमुरा इंडिया, 360 वन और फ्रैंकलिन इंडिया जैसे एंकर इन्वेस्टर्स से 920 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.

फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

IDFC फर्स्ट बैंक

हरियाणा की सरकार और IDFC First Bank के चंडीगढ़ ब्रांच में 590 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अभी मामले की जांच चल रही है. इस सिलसिले में चार अधिकारियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है.

इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब हरियाणा सरकार की एक विभाग की तरफ से अपना खाता बंद कर पैसा दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया, लेकिन बैंक रिकॉर्ड और विभाग की तरफ से बताए गए बैलेंस में विसंगतियां पाई गईं. इस खबर का असर आज IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों पर दिख सकता है.

PI इंडस्ट्रीज

PI इंडस्ट्रीज (PI Industries) के शेयर आज 5 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड पर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे. डिविडेंड पेमेंट की वजह से स्टॉक की कीमत में बदलाव हो सकता है.

NHPC

NHPC के बोर्ड ने उरी स्टेज-II और दुलहस्ती स्टेज हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स में 2,709 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट को मंजूरी दी. इस पर 1 मार्च, 2026 से काम शुरू होने की उम्मीद है.

NTPC ग्रीन एनर्जी

NTPC ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज हलचल दिख सकती है क्योंकि कंपनी ने आंध्र प्रदेश में अपने 158.4 मेगावाट के सोलर PV प्रोजेक्ट के चालू होने की घोषणा की है.

भारती एयरटेल

टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने साइबर सिक्योरिटी देने की अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए भारत में AI और साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर शुरू किया है. कंपनी के इस पहल से शेयरों में हलचल बढ़ सकती है.

ICICI बैंक

महाराष्ट्र GST विभाग ने साल 2025 में ICICI बैंक की तरफ से की गई एक अपील को खारिज करते हुए लगभग 50.38 करोड़ की टैक्स डिमांड को बरकरार रखा है.

वेदांता

वेदांता के शेयर आज इसलिए फोकस में रहने वाले हैं क्योंकि 25 फरवरी को होने वाली बोर्ड की मीटिंग में कंपनी नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) जारी करके पूंजी जुटाने पर फैसला लेगी.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.