क्या Supreme Court सच में RERA को खत्म करने वाला है? जवाब है नहीं. Court ने RERA यानी Real Estate Regulatory Authority को बंद करने की नहीं, बल्कि उसकी कमजोर कार्यप्रणाली पर सख्त नाराज़गी जताई है. Court के अनुसार कई राज्यों में RERA सिर्फ Paper Tiger बनकर रह गया है, जहां आदेश तो दिए जाते हैं लेकिन builder उनका पालन नहीं करते. Supreme Court चाहता है कि RERA को ज्यादा ताकत मिले, builder की संपत्ति कुर्क करने का अधिकार हो और एक Model Builder-Buyer Agreement लागू हो. मकसद साफ है, घर खरीदारों के हितों की रक्षा और real estate sector में पारदर्शिता बढ़ाना.

