SUV जैसा लुक, एडवांस फीचर्स…कीमत मात्र ₹4.53 लाख! मार्केट में आई नई कार; छोटी फैमिली के लिए बेस्ट


Last Updated:

Renault ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Kwid को नए अपडेट्स, आसान वेरिएंट लाइन-अप और आकर्षक कीमत के साथ लॉन्च कर दिया है. अब यह सिर्फ Evolution और Climber वेरिएंट में मिलेगी, जिसमें नया डिजाइन, 8-इंच टचस्क्रीन, 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. अगर आप 5 लाख रुपये के आसपास नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नई Renault Kwid की पूरी डिटेल जानना आपके लिए जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

SUV जैसा लुक, एडवांस फीचर्स...कीमत मात्र ₹4.53 लाख! मार्केट में आई नई कारZoom

2026 Renault Kwid को नए अवतार में लॉन्च किया गया है.

Renault Kwid को तमाम अपडेट के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस हैचबैक को नए डिजाइन, आसान वेरिएंट लाइन-अप और आकर्षक कीमत के साथ पेश किया है. अब Kwid सिर्फ दो वेरिएंट- Evolution और Climber में उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहकों के लिए सही मॉडल चुनना पहले से आसान होगा.

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.53 लाख रखी गई है, जबकि ऑनलाइन खरीद पर ₹15,000 के कैश बेनिफिट के बाद फुली-लोडेड Climber वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹4.99 लाख हो जाती है. कंपनी का कहना है कि नई Kwid को पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं. नई एक्स शोरूम कीमतें (₹)-

ट्रांसमिशन इवोल्यूशन क्लाइंबर
मैनुअल 4,52,900 5,14,900
एएमटी 4,89,900 5,60,900

डिजाइन और इंटीरियर

नई Renault Kwid को कंपनी की नई ब्रांड आइडेंटिटी के साथ अपडेट किया गया है. इसमें SUV-इंस्पायर्ड डिज़ाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और दमदार रोड प्रेजेंस देखने को मिलते हैं. Climber वेरिएंट में खास एक्सटीरियर एक्सेंट, व्हील आर्च क्लैडिंग और रग्ड बॉडी स्टाइलिंग दी गई है, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देती है. 184 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाता है.

केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर थीम दी गई है, जिससे कार का लुक ज्यादा मॉडर्न नजर आता है. इसके अलावा 279 लीटर का बूट स्पेस रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी प्रैक्टिकलिटी देता है. शहर में आसान ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए इसका कॉम्पैक्ट साइज भी बरकरार रखा गया है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Kwid में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके साथ फुली डिजिटल LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर व्यू कैमरा, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, रिमोट कीलेस एंट्री, सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. AMT वेरिएंट में रोटरी डायल गियर सेलेक्टर भी दिया गया है.

सुरक्षा के लिहाज से नई Kwid में कुल 17 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इनमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर और गाइडलाइन के साथ रियर व्यू कैमरा शामिल हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

नई क्विड में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी के संतुलन के लिए तैयार किया गया है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और Easy-R AMT का विकल्प मिलता है, जिससे शहर के ट्रैफिक और रोजमर्रा की ड्राइविंग दोनों में सुविधा मिलती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link