Last Updated:
भारत में अब कार खरीदते समय सेफ्टी सबसे पहली प्राथमिकता बन गई है. टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों ने सेफ्टी के मामले में ग्लोबल स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं. अगर आप भी अपने परिवार के लिए सबसे सुरक्षित कार की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए मौजूदा समय में मार्केट के अंदर मौजूद 10 सबसे बेस्ट 5-स्टार सेफ्टी रेटेड कारों की लिस्ट लेकर आए हैं.
टाटा सफारी (Tata Safari): ये भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में से एक है. इसे Bharat NCAP औरGlobal NCAP दोनों से 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें 7 एयरबैग्स, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये परिवार के लिए एक मजबूत और प्रीमियम विकल्प है.
टाटा हैरियर (Tata Harrier): सफारी की तरह हैरियर ने भी सेफ्टी के मामले में झंडे गाड़े हैं. इसका मजबूत बॉडी शेल और ओमेगा-आर्क प्लेटफॉर्म इसे दुर्घटनाओं के दौरान बेहद सुरक्षित बनाता है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो इसे उबड़-खाबड़ रास्तों के लिए बेस्ट बनाते हैं.
महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700): महिंद्रा की ये फ्लैगशिप SUV तकनीक और सुरक्षा का बेजोड़ संगम है. Global NCAP में 5-स्टार स्कोर करने वाली इस कार में लेवल-2 ADAS दिया गया है, जो रडार और कैमरा की मदद से टक्कर रोकने में सक्षम है. इसमें नी एयरबैग सहित कुल 7 एयरबैग्स की सुरक्षा मिलती है. कंपनी ने हाल ही में इसके अपडेटेड वर्जन XUV 7XO को भी लॉन्च किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus): अगर आप सेडान के शौकीन हैं, तो वर्टस सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसे एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसकी जर्मन इंजीनियरिंग और मजबूत फ्रेम इसे तेज रफ्तार पर भी स्टेबल रखते हैं. इसमें मल्टी-कोलिजन ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स शामिल हैं.
स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia): वर्टस की तरह स्कोडा स्लाविया को भी 5-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है.ये कार बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ आती है. स्लाविया उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो लग्जरी के साथ-साथ परिवार की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहते.
हुंडई वर्ना (Hyundai Verna): न्यू जेन हुंडई वर्ना ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर सबको चौंकाया था. इसमें अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स मिलते हैं. इसके अलावा, हुंडई स्मार्टसेंस (ADAS) फीचर इसे हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा कवच प्रदान करता है. इसका डिजाइन और सेफ्टी इसे एक कंपलीट पैकेज बनाते हैं.
मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire): मारुति ने सेफ्टी के मामले में नई डिजायर के साथ बड़ी वापसी की है. ये मारुति की पहली ऐसी कार है जिसे Global NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी. इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे बजट सेगमेंट की सबसे सुरक्षित सेडान बनाते हैं.
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio-N): ‘बिग डैडी ऑफ SUV’ कही जाने वाली स्कॉर्पियो-एन सेफ्टी में भी पीछे नहीं है. इसे Global NCAP के नए और कड़े नियमों के तहत 5-स्टार रेटिंग मिली है. इसकी लैडर-फ्रेम चेसिस और मजबूत बनावट इसे हर तरह के रास्तों पर सुरक्षित रखती है. ये मजबूती और सुरक्षा का असली मिश्रण है.
टाटा नेक्सन (Tata Nexon): टाटा नेक्सन भारत की पहली 5-स्टार रेटेड कार थी और आज भी ये अपनी बादशाहत बरकरार रखे हुए है. इसके नए मॉडल में 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री सराउंड व्यू सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सुरक्षा के मामले में नेक्सन आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.
टाटा पंच ईवी (Tata Punch.ev): देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV को Bharat NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है. ये इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि सुरक्षा के मामले में बड़ी कारों को टक्कर देती है. इसमें ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर और डिस्क ब्रेक्स जैसे प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.
