Automobile

Suzuki e Vitara को ANCAP में 4-Star सेफ्टी रेटिंग, जानें पूरी रिपोर्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की इंडिपेंडेंट सेफ्टी एजेंसी ANCAP ने सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार Suzuki e Vitara को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है. ये रेटिंग मार्च 2026 से लागू होने वाले सभी वेरिएंट्स के लिए है और दिसंबर 2031 तक वैलिड रहेगी. भारत में मारुति सुजुकी द्वारा निर्मित ये इलेक्ट्रिक SUV ग्लोबल मार्केट में मजबूत सेफ्टी परफॉर्मेंस दिखाते हुए आई है, हालांकि सेंटर एयरबैग की कमी के कारण इसे 5 स्टार नहीं मिल सके.

ANCAP टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ई-विटारा ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 77% (31/40 पॉइंट्स), चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 87% (43/49 पॉइंट्स), वल्नरेबल रोड यूजर प्रोटेक्शन में 79% (50.34/63 पॉइंट्स) और सेफ्टी असिस्ट में 71% (12.78/18 पॉइंट्स) स्कोर किया. आइए जानते हैं कि ANCAP को ये कितने सेफ लगी?

कितनी सेफ है e vitara?

फ्रंटल क्रैश टेस्ट में ड्राइवर की चेस्ट की सुरक्षा को ‘वीक’ और रियर पैसेंजर की हेड प्रोटेक्शन को ‘मार्जिनल’ रेटिंग मिली, जो कुल स्कोर को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक रहे. इसके बावजूद, वाहन ने ज्यादातर क्षेत्रों में ठोस प्रदर्शन दिखाया.

ई-विटारा में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में डुअल फ्रंटल एयरबैग्स, साइड और कर्टेन एयरबैग्स, ड्राइवर नी एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS के साथ ईबीडी, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लेवल-2 शामिल हैं.

ADAS फीचर्स में AEB (ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग) कार-टू-कार (रियर सहित), लेन डिपार्चर वार्निंग, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसी तकनीकें हैं. ये फीचर्स क्रैश अवॉइडेंस और मिटिगेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ये SUV भारत में विकसित HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसकी लंबाई 4275 mm, चौड़ाई 1800 mm और व्हीलबेस 2700 mm है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन – 49 kWh और 61 kWh LFP उपलब्ध हैं. 61 kWh वेरिएंट 172 bhp पावर और 543 km तक की ARAI रेंज देता है.

फास्ट चार्जिंग से 10-80% चार्ज मात्र 45 मिनट में हो जाता है. इंटीरियर में 10.1 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. बूट स्पेस 310 लीटर है, जो फ्लेक्सिबल रियर सीट के साथ बढ़ाया जा सकता है.

भारत में मारुति सुजुकी ई-विटारा को पहले ही BNCAP में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है, जो घरेलू बाजार के लिए बेहद सकारात्मक है. ANCAP में 4 स्टार मिलने से ये पुष्टि होती है कि वाहन वैश्विक सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर खरा उतरा है. हालांकि, ANCAP विशेषज्ञों का कहना है कि सेंटर एयरबैग जैसी अतिरिक्त सुविधाएं जोड़कर 5 स्टार हासिल किया जा सकता था. ऑस्ट्रेलिया में ये SUV जून 2026 में लॉन्च होने वाली है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।