Suzuki Motorcycle की सेल 15% बढ़ी, जनवरी 2026 में नया रिकॉर्ड

सतीश कुमार
3 Min Read

Suzuki Motorcycle (SMIPL) घरेलू मार्केट में बढ़िया प्रदर्शन कर रही है. साल 2026 की शुरुआती में कंपनी ने अपनी सेल बढ़ने की घोषणा की है. सुजुकी टू-व्हीलर ने इस महीने कुल 1,25,786 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई कुल1,08,921 यूनिट्स की तुलना में 15% की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है.

घरेलू बाजार में SMIPL ने 1,00,296 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल के इसी महीने की 87,834 यूनिट्स से 14% अधिक है. वहीं, एक्सपोर्ट में और भी बेहतर प्रदर्शन देखा गया. कंपनी ने जनवरी 2026 में 25,490 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया, जो जनवरी 2025 के 21,087 यूनिट्स से 21% की बेहतर बढ़ोतरी को दर्शाता है.

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी की इस परफॉरमेंस पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग वाइस प्रेसीडेंट दीपक मुत्रेजा ने कहा कि जनवरी के ये परिणाम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में बढ़ती मांग को दर्शाते हैं. ये गति हमारे निरंतर ग्राहक जुड़ाव, आफ्टर-सेल्स सर्विस में सुधार और नेटवर्क विस्तार पर केंद्रित प्रयासों से समर्थित है.

उटारा पहला ई-स्कूटर

जनवरी 2026 सुजुकी टू-व्हीलर के लिए अच्छा महीना रहा है. कंपनी ने कुल प्रोडक्शन में 10 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया, जो भारतीय बाजार के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. फ्यूचर-ओरिएंटेड दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, Suzuki ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Suzuki eAccess’ की बिक्री शुरू कर दी है.

ज्यादा ग्राहक जुटाने का प्रयास

कंपनी ने अपने मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को और आकर्षक बनाने के लिए Suzuki GIXXER SF 250 और GIXXER 250 में नए कलर विकल्प पेश किए हैं, जिससे ग्राहकों को फ्रेस स्टाइलिंग विकल्प मिल सकें. इसके अलावा कंपनी नए ग्राहकों को रिझाने के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ करती रही है. हाल ही में हुआ Suzuki Access Mileage Contest इसका अच्छा उदाहरण है.

आपको बता दें कि सुजुकी टू-व्हीलर इंडिया Suzuki Motor Corporation (Japan) की सब्सिडरी है. इसने फरवरी 2006 में गुरुग्राम, हरियाणा के खेरकी दौला प्लांट से भारतीय परिचालन शुरू किया था. कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.3 मिलियन यूनिट्स है और यो 125cc स्कूटर, 150cc से ऊपर की प्रीमियम मोटरसाइकिल और अब अपने एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki E Access को इंडियन मार्केट में बेचती है.

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment