तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोग इस हफ्ते नए काम और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहने वाले हैं. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी लेकिन, आपको अपने परिवार की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती हैं हालांकि, इस राशि के जो लोग राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती हैं. आपको सलाह है कि इस हफ्ते अपना धैर्य और संतुलन बनाकर रखें.
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही लाभकारी रहने वाला है. इस हफ्ते आपको कार्यस्थल पर नए अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही आपको तरक्की के संकेत भी मिल रहे हैं. इस हफ्ते आपके अपने सभी रिश्तेदार और परिवारवालों के साथ संबंध मजबूत होंगे साथ ही घर परिवार में सामंजस्य भी बना रहेगा. रिश्तों में आपसी समझ और खुशहाल बनी रहेगी.
धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि के लोग सप्ताह में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं. आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा लेकिन, प्रतिष्ठा और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. साथ ही घर परिवार में जो तनाव चल रहा है वह इस हफ्ते खत्म होगा. सामाजिक और प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है. आज आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने से खुशी महसूस होगी.
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि के लोगों को इस हफ्ते नौकरी में नया प्रस्ताव मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन, आपको सलाह है कि इस हफ्ते निर्णय थोड़ा सोच समझकर ही लें तो आपके लिए अच्छा रहेगा. व्यापार वर्ग के लोग कुछ नए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं. संतान के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कानूनी मामलों को नजरअंदाज न करें. जीवनसाथी के साथ यात्रा सुख और शांति लाएगी. लाइफ पार्टरन मिल सकता हैय.
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों को सलाह है कि इस हफ्ते किसी से भी मदद मांगने में झिझके नहीं बल्कि खुलकर लोगों से मदद मांगे. आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी. परिवार और सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और संयम से स्थिति को संभाल पाएंगे. वैलेंटाइन डे से पहले किसी खास की होगी एंट्री
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए सप्ताह बहुत ही शुभ साबित होगा इसलिए आप इस हफ्ते अपनी किसी नए रिश्ते की या नए कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं. यह सप्ताह आपके लिए मनोरंजन और आनंद से भरा रहेगा. बात करें आपके करियर की तो इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में भी समय अनुकूल है और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

