Tata Punch: कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल Punch ने जुलाई 2026 में 21,313 यूनिट्स की शानदार बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 10,785 यूनिट्स से लगभग दोगुनी है. 98 प्रतिशत की जबरदस्त सालाना वृद्धि के साथ ये मॉडल कंपनी की कुल बिक्री का सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना. किफायती कीमत, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में पॉपुलरिटी ने इसकी सफलता को मजबूती दी.
इसकी कीमत ₹5.59 लाख से शुरू होकर ₹10.54 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. पंच का डिज़ाइन बोल्ड और स्पोर्टी है, जिसमें नया फ्रंट ग्रिल और LED लाइट्स हैं. इंटीरियर में 10.25 इंच टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर और आरामदायक केबिन है. फीचर्स में सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग है. 1.2 लीटर पेट्रोल/टर्बो/CNG इंजन से माइलेज 18.8-20.09 KMPL और CNG में 26.99 KMKG तक मिलता है.
Tata Nexon: जुलाई 2026 में 17,471 यूनिट सेल के साथ इसने दूसरा स्थान हासिल किया. पिछले साल की तुलना में 36 प्रतिशत की ठोस वृद्धि दर्ज करते हुए ये मॉडल लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहा है. इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों वर्जन की उपलब्धता, मॉडर्न फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स ने इसे युवा खरीदारों के बीच पसंदीदा बनाया.
Tata Tiago: इस एंट्री-लेवल हैचबैक ने जुलाई 2026 में 7,429 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल के 5,575 यूनिट्स से 33 प्रतिशत अधिक है. किफायती दाम, अच्छे माइलेज और विश्वसनीयता के कारण ये मॉडल बजट-कॉन्शियस खरीदारों में पॉपुलर बना हुआ है. छोटे शहरों और पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों से अच्छी मांग बनी रही.
Tata Sierra: कंपनी के नए मॉडल Sierra ने जुलाई 2026 में 6,327 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. पिछले साल का कोई आंकड़ा उपलब्ध न होने के कारण ये पूरी तरह नई एंट्री लगती है. लॉन्च के शुरुआती फेज़ में ही अच्छी संख्या हासिल करना इसकी मजबूत शुरुआती मांग को दर्शाता है. मॉडर्न डिजाइन और फीचर्स ने खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया.
Tata Harrier: प्रीमियम एसयूवी हैरियर ने जुलाई 2026 में 3,301 यूनिट्स बेची गई हैं, जो पिछले साल की 2,216 यूनिट्स से 49 प्रतिशत अधिक है. मजबूत डिजाइन, पावरफुल इंजन और प्रीमियम फीचर्स के कारण ये मॉडल मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अच्छी पकड़ बनाए हुए है. फैमिली और एडवेंचर लवर्स दोनों के बीच इसकी मांग बढ़ी है.
Tata Altroz: प्रीमियम हैचबैक Altroz की बिक्री जुलाई 2026 में घटकर 2,862 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल की 3,905 यूनिट्स से 27 प्रतिशत कम है. सेगमेंट में बढ़ते कंपटीशन और ग्राहकों की प्राथमिकताओं में बदलाव के कारण गिरावट देखी गई. फिर भी सेफ्टी और स्टाइल के मामले में ये मॉडल अपनी पहचान बनाए हुए है.
Tata Curvv: नई कूपे-एसयूवी Curvv ने जुलाई 2026 में 1,697 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की 2,005 यूनिट्स से 15 प्रतिशत कम है. लॉन्च के बाद की शुरुआती उत्सुकता कुछ कम होती नज़र आ रही है. आकर्षक डिजाइन के बावजूद सेगमेंट में कंपटीशन और प्राइसिंग ने बिक्री को प्रभावित किया है.
Tata Safari: फ्लैगशिप एसयूवी Safari ने जुलाई 2026 में 1,453 यूनिट्स सेल का आंकड़ा छुआ, जो पिछले साल की 1,242 यूनिट्स से 17 प्रतिशत अधिक है. सेवेन-सीटर स्पेस, पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के कारण फैमिली और लॉन्ग ट्रिप करने वाले ग्राहकों में इसकी मांग स्थिर बनी रही.
Tata Tigor: कॉम्पैक्ट सेडान Tigor की बिक्री जुलाई 2026 में 758 यूनिट्स रह गई, जो पिछले साल की 968 यूनिट्स से 22 प्रतिशत कम है. सेडान सेगमेंट की कुल मांग में कमी और एसयूवी की बढ़ती पसंद के कारण ये मॉडल दबाव में रहा. फिर भी किफायती कीमत और स्पेस के कारण कुछ खरीदारों ने इसे चुना.