अगर आप इस महीने एक नई Electric Car खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है. दरअसल, Tata Motors अपनी एक पॉपुलर EV को बेहतरीन डिस्काउंट के साथ बेच रही है. हम Tata Curvv EV की बात कर रहे हैं. मई 2026 में Tata Curvv EV पर अच्छे ऑफर्स चल रहे हैं, खासकर MY2025 स्टॉक को तगड़े डिस्काउंट के साथ उठाया जा सकता है.
ताज़ा जानकारी के मुताबिक डीलरशिप्स पर3 लाख रुपये से 3.45 लाख रुपये तक के कुल बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस (₹50,000 तक), लॉयल्टी/कॉर्पोरेट डिस्काउंट, फ्री होम चार्जर, 6 महीने फ्री चार्जिंग और फाइनेंस ऑफर्स शामिल हैं. अगर आपको ये फायदे का सौदा लग रहा है, तो नजदीकी डीलरशिप पर जाकर आप छूट के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
Tata Curvv EV एक स्टाइलिश एसयूवी कूपे है, जो स्पोर्टी और एलिगेंट लुक देती है. इसकी लंबाई 4310 mm, चौड़ाई 1810 mm और हाइट 1637 mm है. फ्लश डोर हैंडल्स, पियानो ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, R18 अलॉय व्हील्स Aero इंसर्ट्स, LED DRLs, कनेक्टेड टेललाइट्स और इलेक्ट्रिक फ्रंट चार्जिंग लिड जैसी डिटेल्स इसे प्रीमियम बनाती हैं. स्लोपिंग रूफलाइन एरोडायनमिक्स सुधारती है और इसे आकर्षक बनाती है. फ्रंक 11.6 लीटर और बूट 500 लीटर का है. ये शहरी ट्रैफिक और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट लगती है.
केबिन Nexon EV से इंस्पायर्ड लेकिन ज्यादा प्रीमियम है. डुअल-टोन लाइट और डार्क थीम, लेदरेट सीट्स, मल्टी-मूड एम्बिएंट लाइटिंग, वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ और रियर सीट्स टू-स्टेप रिक्लाइन के साथ कम्फर्टेबल हैं. फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, पावर्ड ड्राइवर सीट और अच्छा स्पेस मिलता है. रियर में लेग रूम ठीक है लेकिन हेडरूम स्लोपिंग रूफ की वजह से थोड़ा कम है. क्वालिटी अच्छी है, फिट-फिनिश प्रीमियम लगता है. 500 लीटर बूट स्पेस फैमिली के लिए काफी है.
फीचर्स और सेफ्टी
Curvv EV फीचर्स से भरपूर है. इसे 12.3 इंच HARMAN टचस्क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल कॉकपिट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, JBL 9-स्पीकर साउंड सिस्टम (सबवूफर के साथ), 360° 3D कैमरा, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, OTA अपडेट्स और iRA.ev कनेक्टिविटी शामिल हैं. सेफ्टी के लिए Level 2 ADAS, 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, TPMS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक दिए गए हैं. V2L/V2V चार्जिंग जैसे यूनिक EV फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
Curvv EV में दो बैटरी ऑप्शन- 45 kWh और 55 kWh हैं. LFP केमेस्ट्री वाली ये बैटरी IP67 रेटेड, लिक्विड कूल्ड है. 55 kWh वेरिएंट में 167 PS (123 kW) पावर और 215 Nm टॉर्क वाला फ्रंट माउंटेड Gen-2 PMSM मोटर है, जो 8.6 सेकंड में 0-100 kmph पहुंचाता है. ARAI रेंज 502 km (55 kWh) और 430 km (45 kWh) तक है. रियल वर्ल्ड में 350-400+ km आसानी से मिल जाती है. मल्टी-मोड रीजन (पैडल शिफ्टर्स) और Eco/City/Sport ड्राइव मोड्स एफिशिएंसी देते हैं. लाइफटाइम बैटरी वारंटी (कंडीशन्स लागू) फर्स्ट टाइम बायर को सहूलियत देती है.