Tata Harrier & Safari Ultra Red Dark Edition Diesel: Price, Features से लेकर Engine, Performance तक की जानकारी


Last Updated:

Tata Motors ने Harrier और Safari के Ultra Red Dark Edition को अब डीजल इंजन के साथ लॉन्च कर दिया है. ₹23.84 लाख से शुरू होने वाली ये SUV अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और पावरफुल हो गई हैं. 14.5-इंच Neo QLED स्क्रीन, Dolby Atmos और 5-स्टार सेफ्टी के साथ ये वेरिएंट्स क्या सच में पैसे वसूल हैं? खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Tata Harrier और Safari का नया Ultra Red Dark Edition Diesel लॉन्चZoom

Tata Harrier और Safari को नया डीजल वेरिएंट मिला है.

Tata Motors ने अपनी दो पॉपुलर SUV हैरियर और सफारी के डीजल वेरिएंट्स में टॉप-स्पेक Ultra Red Dark Edition पेश किया है. ये वेरिएंट पहले केवल पेट्रोल मॉडल्स तक सीमित था. अब डीजल लवर्स भी प्रीमियम फीचर्स और स्टाइलिंग का मज़ा ले सकेंगे. एक्स शोरूम कीमत की बात करें, तो टाटा हैरियर Ultra डीजल मैनुअल को ₹23.84 लाख और टाटा सफारी Ultra डीजल मैनुअल (7-सीटर) को ₹24.49 लाख में खरीदा जा सकेगा.

ये दोनों वेरिएंट लाइनअप के सबसे ऊपरी हिस्से में आते हैं. बुकिंग्स अब सभी टाटा डीलरशिप्स और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी हैं. इस लॉन्च से कंपनी उन खरीदारों को पूरा विकल्प दे रही है जो टॉप फीचर्स के साथ डीजल इंजन की टॉर्क और माइलेज चाहते हैं. अगर आप हाल ही में इनमें से किसी एक को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इनकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालिए.

डिजाइन और इंटीरियर

Ultra Red Dark Edition में Nitro Crimson एक्सटीरियर कलर दिया गया है, जो बहुत आकर्षक और स्पोर्टी लुक देता है. हैरियर और सफारी दोनों में ब्लैक्ड-आउट 19-इंच अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स और डार्क एडिशन एलिमेंट्स शामिल हैं. ये कॉम्बिनेशन SUV को और आक्रामक और प्रीमियम बनाता है. Red Dark Edition Fearless X+ और Accomplished X+ ट्रिम्स से ऊपर पोजिशन किए गए हैं.

केबिन में Carnelian Red थीम वाली लेदर सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो स्पोर्टी और लग्जरी फील देती है. व्हाइट-ब्राउन डुअल-टोन इंटीरियर थीम, स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और 65W टाइप C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसी डिटेल्स प्रीमियम अनुभव बढ़ाती हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

इसकी फीचर लिस्ट में 36.9 cm (14.5 इंच) Harman इंफोटेनमेंट सिस्टम (Samsung Neo QLED), Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम. VisioneX E-IRVM (इंटीग्रेटेड डैशकैम + DVR), VisionSync मेमोरी ORVMs (ऑटो रिवर्स डिप), ClearView डुअल कैमरा वॉशर सिस्टम और Mappls Auto नेविगेशन दिए गए हैं।

इसके अलावा, दोनों SUV को 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिली हुई है. एडल्ट प्रोटेक्शन में 30.08/32 और चाइल्ड प्रोटेक्शन में 44.54/49 स्कोर है. स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, ESP, 360° कैमरा आदि शामिल हैं.

इंजन और माइलेज

दोनों में 2.0-लीटर Kryojet टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 170 PS पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. डीजल इंजन लंबी दूरी की यात्राओं के लिए टॉर्क और फ्यूल एफिशियेंसी प्रदान करता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link