Automobile

Tata Motors का EV मार्केट पर राज! MG और Mahindra को पछाड़ सालभर रही नंबर-1

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन ऑटो मार्केट में लगातार Electric Cars का दबदबा बढ़ रहा है. हाल ही में FY26 में हुई EV सेल्स की पूरी रिपोर्ट सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में ईवी मार्केट में 1,99,923 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा FY 2024-25 में बिकी कुल 1,08,873 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 83.63 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें, Tata Motors पिछले वित्त वर्ष की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी रही. वहीं, JSW MG Motor और Mahindra ने भी धमाकेदार बिक्री हासिल की है. वहीं, Stellantis Automobiles India और Volvo Auto India की सेल घटी है. आइए, टॉप-5 कंपनियों के बारे में जानते हैं.

Tata Motors

सेल के मामले में पहले नंबर पर टाटा मोटर्स है. पिछले वित्त वर्ष में इन्होंने कुल 78,811 यूनिट सेल का रिकॉर्ड हासिल किया. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इनकी कुल 57,994 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 35.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

JSW MG Motor

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर एमजी मोटर है. FY26 में इनकी कुल 53,089 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 में बिकी इसकी कुल 30,569 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 73.67 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra & Mahindra

लिस्ट में तीसरे नंबर पर महिंद्रा है. वित्त वर्ष 2025-26 में इन्होंने कुल 42,721 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं 8,426 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 407 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Motor India

हुंडई ने भी अच्छी बढ़ोतरी हासिल की है. पिछले वित्त वर्ष में इनकी कुल 5,885 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी हुंडई की कुल 2,477 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

BYD India

मामूली सेल के बावजूद भी बीवाईडी ने टॉप-5 ईवी कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले वित्त वर्ष में इनकी कुल 5,361 यूनिट सेल की गईं. ये आंकड़ा FY25 में सेल की गईं कुल 3,481 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई FY 2025-26 की टॉप-5 ईवी कंपनियों के अलावा पिछले महीने Kia India की 3,738 यूनिट, BMW India की 3,537 यूनिट, VinFast Auto India की 2,390 यूनिट, Maruti Suzuki की 1,416 यूनिट, Mercedes-Benz AG की 1,047 यूनिट, Stellantis Automobiles India की 576 यूनिट, Volvo Auto India की 382 यूनिट, Tesla India Motors की 342 यूनिट और अन्य कंपनियों ने मिलकर कुल 628 यूनिट सेल की हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।