Tata Motors का EV मार्केट में जलवा! कोसों दूर रह गए MG और Mahindra, देखिए सेल्स रिपोर्ट


इंडियन मार्केट में समय के साथ इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है और इस सेगमेंट को सीधे तौर पर टाटा मोटर्स लीड कर रही है. पिछले महीने की सेल में भी यही देखने को मिला. एक ओर Tata Motors देश की सबसे ज्यादा ईवी बेचने वाली कंपनी रही. वहीं, MG और Mahindra ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है.

देश की सभी ईवी कार कंपनियों ने पिछले महीने कुल 13,669 यूनिट सेल का आंकड़ा छुआ. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में इंडियन मार्केट के अंदर सेल की गईं 9,479 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 44 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. आइए, अलग-अलग कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

Tata Motors

जैसा कि आपको बताया, लिस्ट में पहले नंबर पर टाटा मोटर्स है. इसे पिछले महीने कुल 5,558 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 4,002 नई EV के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 39 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में पंच ईवी से लेकर हैरियर ईवी जैसी गाड़ियां हैं.

MG Motor

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर एमजी मोटर हैं. पिछले महीने इनकी कुल 3,310 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 3,489 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की मामूली गिरावट को दर्शाता है. कंपनी के पास एमजी कॉमेट से लेकर विंडसर ईवी जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं.

Mahindra
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर महिंद्रा है. इस देसी कंपनी ने पिछले महीने कुल 2,913 नए इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में इनके द्वारा सेल की गईं कुल 508 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 473 की धमाकेदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

VinFast

विनफास्ट की शुरुआत भी काफी अच्छी लग रही है. कंपनी ने फरवरी 2026 में कुल 384 यूनिट सेल की हैं. इस तरह कंपनी ने चौथे स्थान प रहते हुए टॉप-5 ईवी कार कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इंडियन मार्केट में VF6 और VF7 नाम से दो EV बेचते हैं.

BYD

मामूली बढ़ोतरी की दम पर बीवाईडी ने टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इनकी कुल 306 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 278 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई टॉप-5 ईवी कार कंपनियों के अलावा पिछले महीने Hyundai ने 304 यूनिट, Kia ने 295 यूनटि, BMW ने 245 यूनिट, Maruti ने 214 यूनिट, Mercedes-Benz ने 65 यूनिट, Tesla की 29 यूनिट, Volvo की 25 यूनिट, Stellantis की 13 यूनिट, Porsche की 3 यूनिट, Rolls-Royce की 3 यूनिट और JLR की मात्र 2 यूनिट बिकी हैं.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net