Automobile

Tata Motors Offer : पंच, नेक्सॉन, हैरियर, कर्व… टाटा की कोई भी गाड़ी लो, साढ़े 3 लाख तक का डिस्काउंट पाओ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 26, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Tata Motors Offer : टाटा मोटर्स खरीदारों के लिए अप्रैल में धांसू ऑफर्स लेकर आया है. कंपनी पंच (Punch), नेक्सॉन (Nexon), हैरियर (Harrier), सफारी (Safari) और हालिया लॉन्च कर्व (Curvv) पर 3.50 लाख रुपये तक की छूट दे रही है.

ख़बरें फटाफट

पंच, नेक्सॉन, हैरियर, कर्व... टाटा की कोई भी गाड़ी लो, मोटा डिस्‍काउंट पाओZoom

केवल इलेक्ट्रिक ही नहीं, बल्कि टाटा ने डीजल-पेट्रोल वाली एसयूवी पर भी मोटे ऑफर्स दिए हैं.

नई दिल्‍ली. अगर आप इस गर्मी गाड़ी घर लाने की सोच रहे हैं तो टाटा मोटर्स (Tata Motors) आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. टाटा की गाड़ियों पर अप्रैल के इस महीने में ऑफर्स की ऐसी बरसात हुई है कि आप सुनकर दंग रह जाएंगे. कंपनी ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स पोर्टफोलियो पर बंपर छूट का ऐलान किया है. अलग-अलग मॉडल्स पर कुल मिलाकर ₹3.50 लाख तक का डिस्‍काउंट आप पा सकते हैं. चाहे आप पेट्रोल-डीजल वाली कर्व (Curvv) हो या इलेक्ट्रिक कर्व.ईवी (Curvv.ev), टाटा ने हर ग्राहक की जेब का ख्याल रख ऑफर्स दिए हैं.

अगर आप एक एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं तो कर्व.ईवी (Curvv.ev) अब लेना फायदे का सौदा होगा. ऐसा इसलिए है क्‍योंकि इस पर टाटा मोटर्स ने ₹3.50 लाख तक का मेगा डिस्काउंट दिया है. इस भारी भरकम ऑफर में कंज्यूमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और ग्रीन बोनस जैसे कई फायदे शामिल हैं. कर्व.ईवी (Curvv.ev) की एक्स-शोरूम कीमत ₹17.49 लाख से ₹22.24 लाख के बीच है. इसमें दो बैटरी पैक -45kWh और 55kWh मिलते हैं. बड़ी बैटरी के साथ यह कार 400 से 425 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

पेट्रोल-डीजल एसयूवी पर भी बंपर छूट

केवल इलेक्ट्रिक ही नहीं, बल्कि टाटा ने डीजल-पेट्रोल वाली एसयूवी पर भी मोटे ऑफर्स दिए हैं. कंपनी ने पंच (Punch), नेक्सॉन (Nexon), हैरियर (Harrier), सफारी (Safari) और हालिया लॉन्च कर्व (Curvv) पर शानदार डील्स दे रही है. कर्व के पेट्रोल/डीजल वेरिएंट पर ₹55,000 तक की छूट मिल रही है. यह कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो स्टाइल और पावर का कॉम्बो चाहते हैं. इसमें आपको तीन इंजन विकल्प मिलते हैं:

  • 1.2-लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल (1.2-litre Revotron Turbo Petrol)
    1.2-लीटर हायपेरियन जीडीआई पेट्रोल (1.2-litre Hyperion GDI Petrol)
    1.5-लीटर क्रायोजेट डीजल (1.5-litre Kryojet Diesel)

इनके अलावा टाटा मोटर्स पंच.ईवी (Punch.ev), नेक्सॉन.ईवी (Nexon.ev) और हैरियर.ईवी (Harrier.ev) पर भी शानदार डील दी जा रही है.

एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस का डबल फायदा

टाटा मोटर्स ने इन ऑफर्स को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसमें कई लेयर्स जोड़ी हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसमें पुराने वाहन को बदलने पर एक्सचेंज बोनस (Exchange Bonus), पुरानी गाड़ी को कबाड़ में देने पर स्क्रैपेज डिस्काउंट (Scrappage Discount) और पुराने टाटा ग्राहकों के लिए विशेष लॉयल्टी बोनस (Loyalty Bonus) दे रही है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।