Auto News

20 KM माइलेज, 360° कैमरा…कीमत ₹7.59 लाख; Tata Punch का ये वेरिएंट है सर्वगुण संपन्न!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Punch इंडियन मार्केट के अंदर माइक्रो-SUV सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है. पिछले कई महीनों से ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है. अगर आप आने वाले दिनों में इस SUV खरीदना चाहते हैं, तो ये जानना बहुत जरूरी है कि इसका कौन-सा वेरिएंट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. हम आपके लिए इससे संबंधित डिटेल ही लाए हैं. तमाम रिसर्च और एक्सपर्ट ओपिनियन के बाद हम ये कह सकते हैं कि Tata Punch का Adventure वेरिएंट अपनी कीमत के हिसाब से वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती है.

ये उन खरीदारों के लिए सबसे बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प मानी जाती है जो अच्छे फीचर्स, मजबूत सेफ्टी और रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए बैलेंस्ड पैकेज चाहते हैं. बिना जरूरत से ज्यादा प्रीमियम फीचर्स पर खर्च किए ये वेरिएंट प्रैक्टिकलिटी और मॉडर्न अपील दोनों देता है. कंपनी इसे मात्र ₹7.59 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेचती है. अगर आपने भी Tata Punch Adventure Variant खरीदने का प्लान कर लिया है, तो इसके डिजाइन से लेकर इंजन-माइलेज की डिटेल जान लीजिए.

डिजाइन और इंटीरियर

टाटा पंच का एडवेंचर वेरिएंट मजबूत और एडवेंचरस लुक देता है. हाई ग्राउंड क्लियरेंस (193 mm), मस्कुलर बॉडी क्लैडिंग, बोल्ड ब्लैक ग्रिल और रूफ रेल्स (कुछ वेरिएंट्स में) इसे छोटी SUV जैसा फील देते हैं. 15-इंच स्टील व्हील्स व्हील कवर्स के साथ आते हैं. ये शहर और हाईवे दोनों पर अच्छा रोड प्रेजेंस दिखाता है. कुल मिलाकर डिजाइन फंक्शनल और आकर्षक है.

इसका केबिन डुअल-टोन ब्लैक-ग्रे थीम वाला है. प्रैक्टिकल लेआउट, अच्छी स्पेस और फ्लैट रियर फ्लोर इसे फैमिली के लिए आरामदायक बनाते हैं. 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, रियर AC वेंट्स, एयर प्यूरीफायर और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं मिलती हैं. मैटेरियल क्वालिटी अच्छी है, हालांकि कुछ जगहों पर हार्ड प्लास्टिक महसूस होता है. 5 लोगों के लिए पर्याप्त स्पेस और 366 लीटर बूट स्पेस इसे और प्रैक्टिकल बनाते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

एडवेंचर वेरिएंट फीचर-लोडेड है. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360° कैमरा विद ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल (कुछ कॉन्फिग में), TPMS और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं हैं. इंफोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले अच्छे एक्सपीरियंस देते हैं. ये वेरिएंट पेट्रोल MT/AMT, CNG और टर्बो ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है.

सेफ्टी तो टाटा पंच की सबसे बड़ी ताकत है. भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग (एडल्ट और चाइल्ड). 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टेन), ESC, ABS के साथ EBD, हिल असिस्ट, ISOFIX, TPMS, 360° कैमरा और 90° डोर ओपनिंग जैसी सुविधाएं स्टैंडर्ड हैं. ये सेगमेंट में सबसे सुरक्षित कारों में से एक है.

इंजन और माइलेज

इसे 1.2 लीटर Revotron पेट्रोल इंजन (87 bhp @ 6000 rpm, 115 Nm टॉर्क) मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. शहर में आरामदायक ड्राइविंग के लिए पर्याप्त है, हाईवे पर ओवरटेकिंग प्लानिंग के साथ करनी पड़ती है. ARAI माइलेज करीब 18-20 kmpl है. रियल वर्ल्ड में शहर में 14-16 kmpl और हाईवे पर 16-18 kmpl मिल सकते हैं. इसके साथ CNG और टर्बो ऑप्शन्स भी उपलब्ध हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।