2026 Tata Punch EV Facelift को हाल ही में बिना किसी कैमोफ्लॉज के साथ देखा गया है. ये मॉडल 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है और ये टाटा मोटर्स की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी का अपडेटेड वर्जन है. मौजूदा पंच ईवी की कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है, जबकि फेसलिफ्ट की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है. ये प्रीमियम डिजाइन अपडेट्स, बेहतर फीचर्स और संभावित रेंज सुधार के साथ आ सकती है.
टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का एक्सटीरियर डिजाइन अधिक मॉडर्न और नीट-क्लीन दिखता है. सामने की तरफ ब्लैक स्ट्रिप को हटाकर एक सील्ड-ऑफ ग्रिल दी गई है, जो हेडलैंप्स के बीच एक फुल-विड्थ एलईडी लाइट स्ट्रिप से जुड़ी है. बंपर को रीडिजाइन किया गया है, जिसमें बड़ा एयर डैम, बड़ा हेडलैंप क्लस्टर ब्लैक सराउंड के साथ और नया ‘टेक्सचर्ड’ फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट शामिल है. आइए, इसमें हुए अपडेट के बारे में जानते हैं.
डिजाइन अपडेट
स्पाई इमेज में दिख रहा है कि चार्जिंग फ्लैप नोज पर ही बनी हुई है, जबकि स्लिम डीआरएल और वाई-शेप्ड एलईडी डीआरएल अपरिवर्तित हैं. साइड प्रोफाइल लगभग वैसा ही है, लेकिन कुछ वेरिएंट्स में नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स (195/60 R16) हो सकते हैं. पीछे की तरफ आईसीई पंच फेसलिफ्ट से लिया गया एलईडी लाइट बार है, साथ ही रीडिजाइन किया गया बंपर. नए कलर ऑप्शंस में ब्राउन, ब्राइट येलो, सनलिट येलो (ब्लैक रूफ के साथ) और फियरलेस रेड ड्यूल-टोन (ब्लैक रूफ) शामिल हैं. मार्केट में ये Citroen eC3 जैसे कंपटीटर्स से मुकाबला करेगी.
इंटीरियर अपडेट
इंटीरियर में मामूली लेकिन प्रभावी बदलाव हैं, जो केबिन को अधिक प्रीमियम और आरामदायक बनाते हैं. लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा है, लेकिन एसी वेंट्स को रीडिजाइन किया गया है, नई अपहोल्स्ट्री चॉइस और सीट्स में बेहतर थाई सपोर्ट दिया गया है. टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील में इलुमिनेटेड लोगो है, पियानो ब्लैक सेंटर कंसोल, रोटरी ड्राइव सेलेक्टर के साथ सेंटर स्क्रीन, टच-सेंसिटिव एसी कंट्रोल पैनल, कंटूर्ड डोर पैनल्स और सिल्वर एक्सेंट्स के साथ एंगुलर एयर वेंट्स जैसे फीचर्स हैं. केबिन थीम और ट्रिम्स को अपडेट किया गया है, जो पैसेंजर्स को बेहतर एंबियंस प्रदान करता है. कुल मिलाकर, ये फैमिली यूज के लिए स्पेसियस और यूजर-फ्रेंडली होगी.
फीचर्स में कितनी अंतर
फेसलिफ्ट में फीचर्स की सूची और मजबूत हुई है. मुख्य आकर्षण नई यूआई के साथ 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ, पावर्ड ड्राइवर सीट और संभावित अपडेटेड साउंड सिस्टम इसे मिलेगा. मौजूदा फीचर्स जैसे वॉइस-इनेबल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, मल्टी-कलर एंबियंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, ऑटो हेडलैंप्स, कनेक्टेड कार टेक और arcade.ev सूट बने रहेंगे. ये सब मिलकर इसे सेगमेंट में सबसे फीचर-रिच ईवी बनाते हैं.
सेफ्टी कितनी बेहतर होगी
सेफ्टी के मामले में पंच ईवी फेसलिफ्ट मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो-होल्ड के साथ 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट/रियर पार्किंग सेंसर्स हैं. पहली बार लेवल 2 ADAS फीचर्स जैसे ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल मिल सकते हैं. हालांकि, ये अभी कन्फर्म नहीं है. मौजूदा मॉडल की 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग को बनाए रखते हुए ये सेगमेंट में सुरक्षित विकल्प रहेगी.
बैटरी, मोटर और रेंज
मैकेनिकल रूप से कोई बड़ा बदलाव नहीं है. ये दो बैटरी ऑप्शन- 25kWh (स्टैंडर्ड) और 35kWh (लॉन्ग रेंज) के साथ आएगी. 25kWh बैटरी के साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 82PS पावर और 114Nm टॉर्क देती है, जबकि 35kWh में 122PS पावर और 190Nm टॉर्क देती है. MIDC सर्टिफाइड रेंज 25kWh के लिए 315km और 35kWh के लिए 421km है.
चार्जिंग में 3.3kW वॉल बॉक्स, 7.2kW फास्ट चार्जर और DC फास्ट चार्जिंग (50kW से 10-80% 56 मिनट में) शामिल है. परफॉर्मेंस में लॉन्ग रेंज वेरिएंट 0-100kmph की रफ्तार 9.5 सेकंड से कम में करता है, जबकि स्टैंडर्ड 13.5 सेकंड में ये स्पीड पकड़ सकेगा. ये शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है. आपको बता दें कि ये डिटेल्स संभावित हैं. अभी कंपनी द्वारा ऑफिशियल कन्फर्मेशन मिलने की उम्मीद है.

