Tata Sierra की शक्तियों का गलत इस्तेमाल… सनरूफ में पौधा रखकर जा रहा था शख्स, वायलर हो गया वीडियो

सतीश कुमार
4 Min Read


सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जो लोगों को हैरान भी करता है और हंसने पर भी मजबूर कर देता है. कभी जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं, तो कभी लोगों की अजीबोगरीब हरकतें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. हाल ही में ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसने देखते ही देखते लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

यह वीडियो न तो किसी बड़े स्टंट का है और न ही किसी खतरनाक घटना का, लेकिन इसकी सादगी और अनोखापन ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. वीडियो में दिखाया गया एक छोटा-सा पल लोगों को इतना पसंद आया कि सोशल मीडिया पर इस पर जमकर मजाक और टिप्पणियां की जाने लगीं. 

ट्रैफिक में दिखा कुछ ऐसा, जो आम नहीं होता

यह वीडियो एक व्यस्त सड़क पर ट्रैफिक में फंसी कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो की शुरुआत एक सामान्य ट्रैफिक सीन से होती है, जहां चारों ओर गाड़ियां, ऑटो रिक्शा, दुकानें और इमारतें दिखाई देती हैं. सब कुछ आम लगता है, लेकिन तभी कैमरा आगे चल रही एक कार पर टिक जाता है. 

आगे चल रही गाड़ी एक चमकीली पीली Tata Sierra होती है, जो धीरे-धीरे ट्रैफिक के साथ आगे बढ़ रही होती है. पहली नजर में यह भी बाकी गाड़ियों जैसी ही लगती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में दर्शकों को उसमें कुछ बेहद अलग दिखाई देता है. 

सनरूफ से बाहर झांकता पौधा बना चर्चा का कारण

जैसे ही कैमरा उस पीली Tata Sierra पर जूम करता है, एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आता है. कार के खुले सनरूफ से एक छोटा सा ताड़ का पौधा बाहर निकला हुआ होता है. पौधे की पत्तियां पूरी तरह फैली हुई होती हैं और गाड़ी के चलने के साथ-साथ हल्की-हल्की हिलती रहती हैं. 

ऐसा लगता है मानो वह पौधा भी गाड़ी के साथ सफर कर रहा हो. आमतौर पर लोग सनरूफ का यूज सिर बाहर निकालने, हवा लेने या फोटो खिंचवाने के लिए करते हैं, लेकिन यहां इसका यूज बिल्कुल अलग ही अंदाज में किया गया था. 

स्क्रीन पर लिखी लाइन ने बढ़ाया मजा

वीडियो के दौरान स्क्रीन पर एक मजेदार लाइन लिखी हुई दिखाई देती है . आखिरकार सनरूफ का असली उपयोग समझ में आ गया. यह लाइन वीडियो को और भी मजेदार बना देती है. लक्जरी और स्टाइल का प्रतीक माने जाने वाले सनरूफ का इस तरह पौधा ढोने के लिए यूज होना लोगों को खूब हंसाता है. 

सोशल मीडिया पर आए मजेदार कमेंट्स 

वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लाइन लग गई. लोग इस सीन की तुलना अलग-अलग चीजों से करने लगे. एक यूजर ने लिखा, यह तो पहियों पर फल जैसा लग रहा है. दूसरे ने मजाक में कहा, सनरूफ का सही इस्तेमाल कोई इनसे सीखे, किसी ने लिखा, ये तो अनानास जैसा दिख रहा है. एक और यूजर ने कहा, चलती-फिरती नर्सरी,  यह वीडियो लोगों के लिए हमसी का एक छोटा सा कारण बन गया और यही वजह है कि यह तेजी से वायरल हो गया. 

यह भी पढ़ें – पुलिस का अजीबोगरीब शौक… DSP ने रंगवाए लाल बाल तो सोशल मीडिया पर मच गया बवाल, यूजर्स कर रहे ट्रोल





Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment