Tata Sierra 2025 Model: भारत के ऑटोमोबाइल इतिहास के पन्नों में एक नाम स्वर्ण अक्षरों से दर्ज है, जिसका नाम है टाटा सिएरा इसके मस्तक पर ताज है. देश की पहली SUV होने का. अब इसी दमदार SUV का कमबैक होने जा रहा है. नई सिएरा न केवल उस विरासत को आगे बढ़ा रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और भविष्य की EV के साथ खुद को एक फ्यूचरिस्टिक एसयूवी के रूप में भी स्थापित कर रही है.
प्रीमियम कार लॉन्ज की ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट और सेल्स मैनेजर खुशी चौहान ने हमें बताया कि इसके इंटीरियर में JLR यानी जगुआर-लैंड रोवर की टीम की मदद ली गई है और यह उसी से इंस्पायर्ड है, इस रेंज की यह पहली एसयूवी है जिसमें कर्व्ड क्लासेस है जिस तरह लैंड रोवर में होते हैं. सबसे बड़ा आकर्षण है इसका ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड लेआउट, जो टाटा की किसी भी गाड़ी में पहली बार देखने को मिलेगा. इसके साथ ही, Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और एक प्रीमियम JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स इसे लग्जरी सेगमेंट के करीब लाते हैं. इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं लंबे सफर को भी आरामदायक बनाएंगी.कितनी होगी कीमत?
टॉप फीचर्स और टॉप नॉच सेफ्टी रेटिंग्स के साथ आने वाली इस एसयूवी के बेस वैरिएंट की कीमत ₹11 लाख से ₹15 लाख के बीच होने का अनुमान है, यही वजह है कि इसे अब तक की सबसे सस्ती टॉप फीचर्स वाली एसयूवी में गिना जा रहा है इसके आने से होंडा की क्रेटा, किया सेल्टोस, अल्काजार जैसी गाड़ियों को सबसे ज्यादा टक्कर मिलने वाली है.
ताकतवर इंजन
टाटा सिएरा को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक, तीनों पावरट्रेन में पेश करने की तैयारी है. इसका नया 1.5L टर्बो-पेट्रोल इंजन लगभग 170 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जबकि सिएरा EV टाटा के नए acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसमें 65 kWh या 75 kWh तक के बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं, जिसकी अनुमानित रेंज 400 से 500 किलोमीटर के बीच हो सकती है. इलेक्ट्रिक वेरिएंट भारत में टाटा की ईवी लीडरशिप को और मजबूत करेगा.
नई सिएरा का कैबिन किसी प्रीमियम कार से कम नहीं है, इसमें एक विशाल सनरूफ दिया गया है वही विंडो भी इस तरह की डिजाइन की गई है कि यह कर पूरी तरह से रूमी लगती है, इसका B पिलर और दरवाजे भी काफी खूबसूरती से डिजाइन किए गए हैं. बूटगेट पर टेल लाइट दी गई है इसके अलावा लेन कीप असिस्ट, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स ड्राइविंग को सुरक्षित और आसान बनाएंगे. नई टाटा सिएरा में आपको 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स मिल रहे हैं जो इसे इस कीमत में सबसे डिमांडिंग SUV बनाते हैं.

