Tata Motors ने लंबे इंतजार के बाद Sierra EV को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. मात्र ₹18.79 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध ये एसयूवी 63 kWh और 75 kWh बैटरी विकल्पों के साथ आई है. लॉन्च के समय एक बात सबसे ज्यादा चर्चा में रही- 75 kWh RWD वेरिएंट का पावर आउटपुट 63 kWh RWD से कम क्यों है?
63 kWh मॉडल 238 PS (175 kW) पावर देता है, जबकि 75 kWh RWD केवल 209 PS (154 kW) की पावर जनरेट करता है. ये 29 PS (लगभग 12%) का अंतर है, जबकि 75 kWh वेरिएंट महंगा भी है और इसकी रेंज भी ज्यादा है. टाटा ने इसको लेकर अब ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है.
बड़े पैक में क्यों घटा पावर?
टाटा मोटर्स के अनुसार ये कोई गलती नहीं, बल्कि इंटेंशनल इंजीनियरिंग डिसीजन है. दोनों बैटरियां समान वॉल्यूम में पैक की गई हैं. 75 kWh बैटरी में हाई-कैपेसिटी सेल्स और Cell-to-Pack (C2P) आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 141 Wh/kg की बेहतरीन पैकेजिंग एफिशिएंसी और 8.9 km/kWh एनर्जी एफिशिएंसी हासिल हुई है.
इससे ARAI रेंज 665 km तक पहुंच गई (63 kWh की तुलना में 99 km ज्यादा). हालांकि, इससे ऑपरेटिंग वोल्टेज में मामूली कमी आई, जिसके कारण पीक पावर घटी है. कंपनी का कहना है कि दोनों RWD वेरिएंट्स में पीक टॉर्क 315 Nm समान है, इसलिए रोजमर्रा की ड्राइविंग, सिटी-हाईवे परफॉर्मेंस में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा. 75 kWh रेंज-फोकस्ड है, जबकि 63 kWh परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड है.
डिजाइन और इंटीरियर
सिएरा ईवी आईसीई मॉडल जैसी आकर्षक डिजाइन के साथ आती है. क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, एंड-टू-एंड एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट्स, फ्लश डोर हैंडल्स, 19-इंच एयरो इंसर्ट वाले अलॉय व्हील्स और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ (1525mm x 925mm) इसके हाइलाइट्स हैं. 2730 mm व्हीलबेस और 622 लीटर बूट स्पेस प्रैक्टिकलिटी बढ़ाते हैं.
केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप (दो 12.3-इंच + 10.25-इंच) दिया गया है. लाइट कलर्स, स्पेशियस फील, वेंटिलेटेड और मेमोरी सीट्स, एक्सटेंडेबल अंडर-थाई सपोर्ट, रियर ब्लाइंड्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री प्रीमियम एक्सपीरिएंस देते हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम (डॉल्बी एटमॉस), वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, EV रूट प्लानर, ड्राइवपे (UPI), AirConsole गेमिंग, iRA.ev कनेक्टिविटी, 540° कैमरा और जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट बड़े फीचर्स हैं.
सेफ्टी के लिए इसे L2+ ADAS, 6 एयरबैग्स, मजबूत स्ट्रक्चर और V2L/V2V जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. ऑफ-रोड के लिए 6 टेरेन मोड्स और क्रॉल कंट्रोल भी दिए गए हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
63 kWh बैटरी 565 km ARAI रेंज देती है, जबकि 75 kWh से 665 km रेंज मिलेगी. दोनों RWD में 315 Nm टॉर्क है. 75 kWh में AWD ऑप्शन भी उपलब्ध है. फास्ट चार्जिंग से 15 मिनट में 263 km रेंज जुड़ सकती है. 0-100 km/h की स्पीड 5.8 सेकंड में पूरी होती है. Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनी ये SUV परफॉर्मेंस और रेंज का शानदार कॉम्बिनेशन पेश करती है.