Auto News

कितनी सैलरी वाले लोगों को खरीदनी चाहिए Tata Sierra EV, जानिए Down Payment और EMI का हिसाब-किताब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 3, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Sierra को लंबे इंतजार के बाद इंडियन कार मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस 5-सीटर Electric SUV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹18,79,000 से शुरू होती है. वहीं, QWD और मॉडर्न फीचर्स से भरपूर टॉप-स्पेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹25,99,000 तक जाती है.

अगर आप आने वाले दिनों में इस EV को खरीदने का प्लान कर रहे हैं और अभी तक बजट नहीं बना पाए, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम आने वाला. अपने इस लेख में हम सिएरा ईवी की ऑन-रोड प्राइस से लेकर EMI तक की डिटेल लेकर आए हैं. साथ ही बैटरी, मोटर से लेकर अन्य डिटेल्स पर भी एक नज़र डालेंगे.

Tata Sierra EV On-Road Price

अगर आप देश की राजधानी में इस इलेक्ट्रिक SUV को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपकी बंपर बचत होने वाली है. हाल ही में आई Delhi EV Policy 2026 के बाद ₹30 लाख या उससे सस्ती EV खरीदने वालों को RTO शुल्क में पूरी छूट मिलेगी. इस तरह आप दिल्ली में इसे मात्र ₹19,75,875 की ऑन-रोड कीमत पर खरीद सकेंगे. इसमें 78,085 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट और 18,790 रुपये का TCS चार्ज शामिल है, जिसे आप बाद में ITR भरते समय वापस भी ले सकते हैं.

Tata Sierra EV Down Payment & EMI Details

अगर आप इस इलेक्ट्रिक SUV को घर लाने के लिए 5 लाख का डाउनपेमेंट करते हैं, तो बचे हुए 14,75,875 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 31,358 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 18,81,479 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 5 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 23,81,479 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.

कितना ब्याज जाएगा

जैसा कि हमने कैलकुलेट किया, अगलर 5 लाख रुपये का डाउनपेमेंट देकर हम 14,75,875 रुपये पर 10 प्रतिशत ब्याज दर से कुल 5 साल के लिए कार लोन लेंगे, तो इस तरह हमें 60 मासिक किस्तों में कुल 4,05,604 रुपये का ब्याज भरना होगा.

डिजाइन और फीचर्स

सिएरा ईवी एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV है, जो Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनी है. अपराइट बोनट, स्प्लिट LED हेडलैंप्स, ब्लैंक ग्रिल, फ्लश डोर हैंडल्स, डुअल-टोन रूफ और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं.

इसके केबिन में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर स्क्रीन), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड पावर्ड फ्रंट सीट्स, JBL 12-स्पीकर साउंड सिस्टम (Dolby Atmos) और प्रीमियम मैटेरियल मिलते हैं. 5-सीटर केबिन स्पेशियस है.

फीचर्स में L2+ ADAS, 360° कैमरा, वॉइस असिस्टेड सनरूफ, ऑटो पार्क असिस्ट, V2L/V2V चार्जिंग और बूस्ट मोड शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESP, मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और एडवांस्ड ADAS फीचर्स दिए गए हैं. BNCAP में भी पूरे 5-स्टार मिलने की उम्मीद है.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसे 63 kWh और 75 kWh LFP बैटरी ऑप्शन के साथ बेचा जाता है. RWD में 238 PS और QWD में 313 PS पावर मिलता है. ये 0-100 km/h की स्पीड मात्र 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है. MIDC रेंज 565-665 km तक है. 120 kW DC फास्ट चार्जिंग से 15 मिनट में 263 KM रेंज ऐड हो जाती है.

हमारी सलाह: इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले अपने घर पर एक बार ये चेक कराएं कि क्या वहां ईवी चार्जर इंस्टॉल किया जा सकता है. इसके अलावा, अगर आप EMI पर इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले कम से कम 5-7 लाख रुपये जुटाएं उसके बाद ये भी ध्यान रखें कि आपकी मासिक कमाई से एक ठीक-ठाक अमाउंट इसकी EMI भरने में जाएगा. हमारी सलाह है कि अगर आप महीने का ₹1,00,000 रुपये कमा लेते हैं और पहले से कोई बड़े लोन की किस्तें नहीं भर रहे हैं, तो इसे EMI पर खरीद सकते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।