Tata Sierra को 90 के दशक का हीरो माना जाता है. काफी लंबे इंतजार के बाद इसे एक बार फिर इंडियन मार्केट में पेश किया गया है. Tata Motors ने इसे मात्र 11.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है और ये टॉप वेरिएंट के लिए 21.29 लाख रुपये तक जाती है.
अगर आप नई सिएरा खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस लेख में हम आपके लिए इस SUV की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. इसके अलावा Tata Sierra के इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलजे के बारे में भी जानेंगे.
Tata Sierra On Road Price
जैसा कि आपको बताया सिएरा की एक्स शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरु होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो Sierra के बेस वेरिएंट पर आपको 1,26,900 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 56,309 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट और 11,990 रुपये के Other Charges देने पड़ सकते हैं. इस तरह टाटा सिएरा की ऑन रोड कीमत 13,44,199 रुपये हो जाता है.
Tata Sierra Down Payment & EMI Details
अगर आप नई-नवेली टाटा सिएरा खरीदते समय 2 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 11,44,199 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याड दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.
मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 24,311 रुपये की कुल 60 EMI भरके अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 14,58,651 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 16,58,651 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.
इंटीरियर, फीचर्स और सेफ्टी
इसके केबिन में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप है. इसमें 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12.3 इंच सेंट्रल इंफोटेनमेंट और 12.3 इंच को-ड्राइवर स्क्रीन शामिल है. पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ), JBL 12-स्पीकर सिस्टम, वायरलेस चार्जर, डुअल-जोन AC, एम्बिएंट लाइटिंग और बॉस मोड जैसी सुविधाएं इसे लग्जरी फील देती हैं.
फीचर्स में HypAR HUD, वायरलेस कनेक्टिविटी, पावर्ड टेलगेट और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग शामिल हैं. इसके अलावा सेफ्टी के लिए सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, ABS with EBD, ESP (21+ फीचर्स), हिल होल्ड, 360° कैमरा, TPMS और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ इसे L2+ ADAS (22 फीचर्स)मिलता है.
इंजन और माइलेज
इंजन ऑप्शन में 1.5L NA पेट्रोल (106 PS, 145 Nm), 1.5L TGDI टर्बो पेट्रोल (लगभग 160 PS, 250-255 Nm) और 1.5L टर्बो डीजल (116-118 PS, 260-280 Nm) शामिल है. इन्हें 6-स्पीड MT, AT या DCT ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 20.5 kmpl है.
जरूरी सलाह: ऊपर बताई गई Tata Sierra की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल महज एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, गाड़ी का मॉडल, इंश्योरेंस कंपनी और इंटरेस्ट रेट कम-ज्यादा होने की वजह से इन आंकड़ा में बदलाव देखे जा सकते हैं.
अगर आप महीने के 60 से 80 हजार कमाते हैं और आपके ऊपर कोई बड़ा लोन पहले से नहीं है, तो नई सिएरा को Car Loan लेकर खरीदने पर विचार कर सकते हैं. अच्छी डील के लिए बैंक और डीलरशिप पर मोलभाव करें.

