Teacher And Her Husband’s Mobile Phones Hacked And 1.21 Lakh Stolen From Their Accounts – Amroha News

Jrs Computer
2 Min Read


अमरोहा। साइबर अपराधियों ने शिक्षिका और उनके पति के मोबाइल फोन हैक करके दोनों के खाते से 1.21 लाख रुपये निकाल लिए। यह धनराशि यूपीआई के माध्यम से निकल गई। अपने खातों में वेतन चेक कराने पहुंचने पर दंपती को घटना की जानकारी हुई। मामले में न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के हुसैनपुर में मनोज कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी पीतम कौर बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। मनोज कुमार और प्रीतम कौर का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में खाता है। उनके इस खाते में सामान्य लेनदेन होता है। जबकि उनकी पत्नी के खाते में वेतन आता है। 24 जुलाई 2025 को किसी ने मोबाइल हैक कर लिया और मनोज कुमार व उनकी पत्नी पीतम कौर के खाते से धनराशि निकाल ली।

मनोज कुमार के खाते से 17100 रुपये निकाले गए जबकि प्रीतम गौर के खाते से 102493 निकल गए। मनोज कुमार को साइबर ठगी की जानकारी उसे समय हुई जब वह अपने और पत्नी पीतमपुर के खाते का बैलेंस चेक करने बैंक पहुंचे। यहां दोनों के खाते का बैलेंस शून्य मिला।

इस मामले में पीड़ित मनोज कुमार ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई और दोनों के खाते फ्रीज कर दिए। बाद में उन खातों पर मोबाइल नंबर भी चेंज करा दिए गए। इस मामले में मनोज कुमार ने न्यायालय की शरण ली। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में सीजेएम चतुर्थ के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जाती है।



Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment