Tech Tips: पुराने AC को रिपेयर करना या रिप्लेस करना, किसमें है ज्यादा फायदा? यहां जान लें सारी बातें


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रेंट पर एसी लेना भी एक सुविधाजनक विकल्प है।

AC Repair or Replace: पुराने AC को रिपेयर कराने या रिप्लेस करने का सवाल बहुत लोगों को परेशान करता है. कई बार इसे रिपेयर कराना सस्ता लगता है तो बार-बार खराब होने के झंझट से बचने के लिए नया AC खरीदना भी एक स्मार्ट च्वॉइस हो सकती है. लेकिन नए AC की कीमत कई लोगों को पुराने की रिपेयर करवाने की तरफ ही धकेल देती है. ऐसे में कई लोगों के लिए यह फैसला करना बहुत मुश्किल हो सकता है. अगर आप भी इस कंफ्यूजन से जूझ रहे हैं तो हम कुछ ऐसे प्वाइंट्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपके लिए यह रिपेयर या रिप्लेस में से एक ऑप्शन चुनना आसान हो जाएगा.

कितना पुराना है मॉडल?

AC के अधिकतर मॉडल 10-15 साल तक चलते हैं. अगर आपका एसी इतना पुराना हो गया है और बार-बार रिपेयर की डिमांड कर रहा है तो इसे रिप्लेस करना फायदे का सौदा हो सकता है. 10 साल से पुराने एसी की रिपेयरिंग आपको सस्ती पड़ सकती है, लेकिन बार-बार इश्यू आने के कारण इसे यूज करना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में रिपेयरिंग पर हजारों रुपये खर्च करने से बेहतर है कि आप नया एसी खरीद लें. लॉन्ग-टर्म में यह आपको फायदा पहुंचा सकता है.

बिजली के बिल पर भी डालें नजर

जैसे-जैसे एसी पुराना होता जाता है, इसकी परफॉर्मेंस कम होने लगती है. इसके पार्ट्स पर भी पुराने होने का असर दिखने लगता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है. अगर आपका पुराना एसी ज्यादा बिजली की खपत कर रहा है तो भी इसे बदलना बेहतर है. अब पहले की तुलना में अधिक एनर्जी एफिशिएंट मॉडल्स अवेलेबल है. तकनीक बेहतर होने के कारण ये कम बिजली की खपत करते हैं. इस तरह आप नया एसी खरीदकर भी बिजली बिल की बचत कर सकते हैं. 

रेंट पर एसी लेना भी है ऑप्शन

अगर आप पुराने एसी को रिपेयर भी नहीं कराना चाहते और रिप्लेस करने के मूड में नहीं हैं तो एसी को रेंट पर ले सकते हैं. आपको मार्केट में कई ऐसे वेंडर मिल जाएंगे, जहां से एसी रेंट पर लिया जा सकता है. इससे आपको एक साथ नए एसी की कीमत भी नहीं देनी पड़ेगी और एक तरह से नया एसी भी मिल जाएगा. आप मंथली किराया देकर गर्मी से बचाव कर सकते हैं. अगर आप उन लोगों में हैं, जिन्हें बार-बार घर बदलने पड़ते हैं तो यह ऑप्शन और भी सुविधाजनक है. 

ये भी पढ़ें-

एआई की लहर का भारत को क्यों नहीं मिल रहा पूरा फायदा? एक्सपर्ट ने बता दी असली वजह



Source link