Tech Tips: AC से मिलेगी पहाड़ों जैसी ठंड और बिजली बिल की भी नहीं रहेगी टेंशन, ये तरीके आएंगे काम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • सीजन से पहले एसी सर्विस से खराबी का पता चलेगा.

AC Use Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही पारा आसमान छूने लगा है. लू के कारण पंखे अब ठंडी हवा नहीं दे पा रहे हैं. इतने टेंपरेचर में राहत पाने के लिए एसी ही एकमात्र सहारा है. हालांकि, एसी चलाते समय हमेशा बिजली के बिल की टेंशन लगी रहती है. अगर आप भी टेंशन से परेशान हैं तो हम कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आपकी जेब को झटका नहीं लगेगा और आप गर्मियों में सर्दी जैसी कूलिंग का फायदा उठा सकेंगे. आइए जानते हैं कि एसी को कैसे एफिशिएंट तरीके से यूज किया जा सकता है, जिससे बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आएगा.

सही टेंपरेचर सेट करना है जरूरी

एसी यूज करते समय बिजली बचाने के लिए उसकी सही टेंपरेचर सेट करना जरूरी है. एसी यूज करते समय टेंपरेचर को 24 डिग्री पर रखने की सलाह दी जाती है. अगर आप इससे कम टेंपरेचर सेट कर लेते हैं तो कूलिंग के लिए कंप्रेशर को ज्यादा काम करना पड़ेगा, जिससे ज्यादा बिजली की खपत होगी.

एसी फिल्टर को रखें साफ

एसी के फिल्टर साफ होने जरूरी है. अगर इनमें धूल-मिट्टी जम गई है तो इससे एयरफ्लो ब्लॉक हो जाएगा और एसी को ज्यादा काम करना पड़ेगा. ऐसा होने से कूलिंग प्रोसेस भी स्लो हो जाएगी और बिजली की खपत भी बढ़ेगी. इसलिए एसी के फिल्टर को नियमित तौर पर साफ करते रहें. अगर आप ज्यादा धूल-मिट्टी वाली जगहों पर रहते हैं तो हर दूसरे हफ्ते फिल्टर साफ कर लें.

कमरे को रखें पूरी तरह बंद

अगर आपका कमरा पूरी तरह बंद नहीं है तो एसी की कूलिंग काम नहीं करेगी. इसके लिए दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह बंद रखें. अगर आपके कमरे में सीधी धूप आती है तो खिड़कियों पर मोटे पर्दे इस्तेमाल करें. इससे रूम का टेंपरेचर ज्यादा नहीं होगा और एसी कम समय में आपके रूम को कूल कर पाएगी. इससे बिजली की बचत होगी.

स्मार्ट फीचर्स भी करेंगे मदद

मॉडर्न एसी में स्लीप मोड, टाइमर और इको मोड समेत कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं. ये यूज के हिसाब से एसी की सेटिंग को अपने आप एडजस्ट कर लेते हैं. इससे एसी एफिशिएंटली काम करते रहता है. आप इनका इस्तेमाल कर भी बेहतर कूलिंग पा और बिजली की खपत को कम कर सकते हैं.

एसी की सर्विस करवाना भी है जरूरी

हर सीजन से पहले एसी की सर्विस करवा लेना जरूरी है. इसमें टेक्नीशियन एसी का गैस लेवल और दूसरे पार्ट्स की जांच करता है. अगर किसी पार्ट में कोई गड़बड़ दिखे तो उसे चेंज करवा लें. इससे एसी लंबे समय तक बिना कोई परेशानी दिए काम करता रहेगा.

ये भी पढ़ें-

Galaxy Z TriFold से नहीं भरा सैमसंग का मन! अब और भी बड़ा फोन बनाने पर कर रही है काम



Source link