Smartphone Launch

सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 Pro आया सामने! 5100mAh बैटरी के साथ लिस्ट हुआ अपकमिंग मोबाइल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 26, 2026
4 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

टेक्नो ने साल की शुरुआत में अपना सस्ता स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 8,999 रुपये के प्राइस पर लाया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस फोन का ‘प्रो’ मॉडल भी लाने की तैयारी कर रही है। ब्रांड द्वारा बेहद जल्द Tecno Spark Go 3 Pro लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही यह अपकमिंग मोबाइल कई अहम डिटेल्स के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है।

Tecno Spark Go 3 Pro डिटेल्स

टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो को TUV सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर यह फोन KO3 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। गौरतलब है कि इसी मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले EEC सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया था जहां मोबाइल के मार्केटिंग नेम TECNO Spark Go 3 Pro का खुलासा हुआ था। यानी यह साफ हो चुका है कि के03 मॉडल टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो का ही है।

टीयूवी सर्टिफिकेशन की बात करें तो यहां पर Tecno Spark Go 3 Pro स्मार्टफोन को 5100mAh battery से लैस ​बताया गया है। मोबाइल को टीयूवी द्वारा ‘JPTUV-189683’ सर्टिफिकेट नंबर दिया गया है। फोन द्वारा यह सर्टिफिकेशन पास करने की तारीख 13 जुलाई बताई गई है। गौरतलब है कि सर्टिफिकेशन में अन्य स्पे​क्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर माना जा सकता है कि कंपनी जल्द ही टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो को टेक मंच पर पेश कर सकती है।

Tecno Spark Go 3 प्राइस और स्पेक्स

सबसे पहले बैटरी की ही बात करें तो टेक्नो स्पार्क गो 3 को इंडिया में 5000mAh battery पर लॉन्च किया गया था। यानी अपकमिंग Spark Go 3 Pro की बैटरी में बेहद मामूली अपग्रेड देखने को मिलेगी। Spark Go 3 को टेक्नो ने 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ पेश किया था। उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग प्रो मॉडल में अधिक फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी देखने को मिल जाए। फोन में USB Type-C पोर्ट भी मौजूद रहेगा।

टेक्नो स्पार्क गो 3 4जी फोन को कंपनी एंड्रॉयड 15 पर लेकर आई थी और प्रोसेसिंग के लिए इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। इस सस्ते स्मार्टफोन में एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। यह टेक्नोलॉजी मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। टेक्नो का दावा है कि ग्राहकों को इस फोन में 4 साल तक लैग फ्री परफॉर्मेंस प्राप्त होगी।

Tecno Spark Go 3

Tecno Spark Go 3 स्मार्टफोन में 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इतने सस्ते फोन में 120Hz refresh rate वाकई में बेहतरीन है। यह सोशल मीडिया ब्राउजिंग और ऐप स्क्रॉलिंग में स्मूथ एक्सपीरियंस देगी और लैग भी फिल नहीं कराएगी।

फोटोग्राफी के लिए Tecno Spark Go 3 में एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस सस्ते स्मार्टफोन में Wi-Fi और Bluetooth के साथ OTG, FM रेडियो और Infrared जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह IP64 रेटिंग वाला फोन है जो डिवाइस को धूल और पानी से बचाने में मदद करता है। टेक्नो स्पार्क गो 3 को 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज के साथ Ink Black ,Titanium Grey, Aurora Purple और Galaxy Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।