Tender Clerk Accused Of Taking Bribe From Contractor Suspended – Gorakhpur News

सतीश कुमार
2 Min Read


– एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद बिजली निगम के मोहद्दीपुर कार्यालय में पूरे दिन रहा डर का माहौल

– टेंडर बाबू को रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बिजली निगम के मोहद्दीपुर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली कर्मियों में डर जैसा माहौल रहा। बिजली कर्मी एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को लेकर एक दूसरे से फोन पर बातचीत करने से कतराते भी रहे। वहीं दूसरी ओर बिजली कर्मी कार्यालय में समय से आकर कार्य भी किए। देर शाम अधीक्षण अभियंता प्रथम खंड केके राठौर ने ठेकेदार से घूस लेने के आरोपी कार्यकारी सहायक (टेंडर बाबू) अभिषेक भारती को निलंबित कर दिया।

मोहद्दीपुर के बिजली निगम के कार्यालय बृहस्पतिवार को बाबू स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारी एक दूसरे से फोन पर बात करने से कतराते नजर आए। एंटी करप्शन टीम की ओर से बिजली निगम के द्वितीय खंड कार्यालय से ले जाने वाली कुछ फाइलों पर भी खलबली रही। जानकारी के अनुसार, बिजली निगम में बिजनेस प्लान को लेकर कार्य कराने वाले ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी से टेंडर के दौरान जमा किए गए पांच लाख सिक्योरिटी मनी को छुड़ाने के नाम पर मोहद्दीपुर स्थित द्वितीय खंड के कार्यालय में तैनात कार्यकारी सहायक अभिषेक भारती ने पांच हजार रुपये मांगे थे। एंटी करप्शन में शिकायत के बाद बुधवार को शिव कुमार रुपये लेकर पहुंचे और आरोपी अभिषेक भारती को दिया तो टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया था। एंटी करप्शन की टीम की ओर से संस्तुति होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। द्वितीय खंड का वर्तमान में अतिरिक्त प्रभार देख रहे अधीक्षण अभियंता प्रथम खंड केके राठौर ने बताया कि आरोपी टेंडर बाबू की गिरफ्तारी के 48 घंटे के भीतर कार्यकारी सहायक को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment