Automobile

Tesla Model Y vs Hyundai Ioniq 5: कौन है बेहतर प्रीमियम EV? कीमत, रेंज और फीचर्स की तुलना

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 9, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Tesla Model Y और Hyundai Ioniq 5 दोनों प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV हैं, जो इंडियन कार मार्केट में काफी पॉपुलर हो रही हैं. Tesla Model Y की एक्स-शोरूम कीमत ₹59.89 लाख से शुरू होती है (RWD वेरिएंट), जबकि टॉप वेरिएंट के लिए ₹67.89 लाख तक जाती है. Hyundai Ioniq 5 फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत ₹55.70 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो Model Y से थोड़ी सस्ती है.

Model Y में RWD, Long Range और LWB AWD (6-सीटर विकल्प) उपलब्ध हैं, जबकि Ioniq 5 मुख्य रूप से फुली लोडेड सिंगल वेरिएंट में आती है. दोनों EVs स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और दमदार परफॉर्मेंस देते हैं. Tesla परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में आगे है, तो Ioniq 5 वैल्यू फॉर मनी और रेंज में मजबूत मुकाबला करती है. आइए जानते हैं कि दोनों में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा होगा?

डिजाइन और इंटीरियर

Tesla Model Y का डिज़ाइन स्लीक, मिनिमलिस्ट और एयरोडायनामिक है. इसकी लंबाई 4790 mm है, जो मॉडर्न क्रॉसओवर लुक देती है. Hyundai Ioniq 5 फ्यूचरिस्टिक और यूनिक है. पैरामीट्रिक पिक्सल LED लाइट्स और रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग के साथ आती हैं. Ioniq 5 थोड़ी छोटी (4655 mm) है, लेकिन बोल्ड और आकर्षक दिखती है. Model Y प्रैक्टिकल और प्रीमियम फील देती है.

Model Y का केबिन स्पेशियस, वीगन लेदर सीट्स और 15 इंच की बड़ी टचस्क्रीन के साथ मिनिमल है. 5 या 6-सीटर ऑप्शन मिलता है. Ioniq 5 का इंटीरियर भी बहुत रूमी है. स्लाइडिंग रियर सीट्स, फ्लैट फ्लोर और हाई क्वालिटी मैटेरियल के साथ इसे खरीदा जा सकता है. डुअल स्क्रीन सेटअप और लाउंज जैसा आराम देती है. फैमिली यूज के लिए दोनों अच्छे हैं, लेकिन Ioniq 5 में स्टोरेज और कम्फर्ट थोड़ा ज्यादा प्रैक्टिकल है.

फीचर्स और सेफ्टी

Tesla में ऑटोपायलेट, फुल सेल्फ ड्राइविंग (ऑप्शनल), ओवर-द-एयर अपडेट्स, प्रीमियम ऑडियो और एडवांस्ड कनेक्टिविटी सबसे मजबूत फीचर्स हैं. Ioniq 5 में AR HUD, 360° कैमरा, वायरलेस कारप्ले/एंड्राइड ऑटो, व्हीकल टू लोड (V2L) और स्मार्ट रिजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स हैं. Hyundai पारंपरिक बटन्स और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देती है, जबकि Tesla पूरी तरह स्क्रीन-बेस्ड है.

दोनों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. Tesla एडवांस्ड ADAS, मल्टिपल एयरबैग्स और कोलिजन अवॉइडेंस के लिए पॉपुलर है. Ioniq 5 में 7 एयरबैग्स, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हाईवे ड्राइविंग असिस्ट और मजबूत E-GMP प्लेटफॉर्म सेफ्टी देते हैं. ऑटोनॉमस ड्राइविंग में टेस्ला को एज मिलता है.

बैटरी, मोटर और रेंज

Ioniq 5 में 84 kWh बैटरी है जो RWD मोटर (229 PS) के साथ 690 KM तक क्लेम्ड रेंज देती है. Tesla Model Y में 60 kWh से लेकर बड़े बैटरी पैक हैं, जो 500 km से 681 km तक रेंज देने में सक्षम है. Tesla का डुअल-मोटर AWD वेरिएंट बेहतर एक्सेलरेशन देता है, जबकि Ioniq 5 अल्ट्रा-फास्ट 800V चार्जिंग सपोर्ट करती है. रियल वर्ल्ड में दोनों शानदार परफॉर्म करते हैं.

हमारी सलाह: अगर आपको टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और ब्रांड चाहिए तो Tesla Model Y बेहतर विकल्प है. वैल्यू, रेंज और यूनिक डिज़ाइन के लिए Hyundai Ioniq 5 अच्छा विकल्प हो सकती है. आपकी पसंद बजट, ड्राइविंग जरूरत और प्राथमिकता पर निर्भर करती है. दोनों में किसी एक को खरीदने से पहले टेस्ट ड्राइव जरूर लें.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।