The Application Process Under Rte Will Start From Tomorrow. – Amroha News

Jrs Computer
2 Min Read


अमरोहा। जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश को आवेदन प्रक्रिया का पहला चरण कल यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले चरण के लिए 16 फरवरी तक आवेदन होंगे। जिले के 765 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी की जानी है।

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में कक्षा एक अथवा पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर प्रवेश पूरी तरह निशुल्क होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। ताकि अभिभावकों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आवेदन पत्रों का सत्यापन कर उन्हें लॉक करने का काम भी इसी दौरान किया जाएगा।

इसके बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें जिन बच्चों के नाम लॉटरी में आएंगे, उनको 20 फरवरी तक प्रवेश लेना होगा। जिले में 765 स्कूलों में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए दूसरा चरण के लिए 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन हो सकेंगे।

लॉटरी की प्रक्रिया नौ मार्च को होगी, जबकि 11 मार्च तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं तीसरे चरण के लिए 12 मार्च से आवेदन शुरू होंगे। जिसके लिए 27 मार्च को लॉटरी प्रक्रिया के तहत बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 29 मार्च तक बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि आवेदन के लिए आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड अपलोड करना अनिवार्य है।




Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment