today hindi news : मई माह की ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित

Jrs Computer
2 Min Read
रायबरेली, today hindi news ! मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने माह मई 2025 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार 02 मई को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकास खण्ड हरचन्दपुर में, जिला विकास अधिकारी विकास खण्ड राही में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड सतांव में एवं विकास खण्ड बछरावां में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।
इसी प्रकार 09 मई को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड डलमऊ में, जिला विकास अधिकारी ऊंचाहार में, उपायुक्त, श्रम रोजगार छतोह में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार सरेनी में। 16 मई को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 रोहनियां में, जिला विकास अधिकारी दीनशाहगौरा में, उपायुक्त, श्रम रोजगार शिवगढ़ एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार हरचन्दपुर में। 23 मई को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 डीह में, जिला विकास अधिकारी खीरों में, उपायुक्त, श्रम रोजगार अमावां में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड डलमऊ में। 30 मई को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 महराजगंज में, जिला विकास अधिकारी लालगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार जगतपुर में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड सलोन के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।
Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment