Auto News

Top 10 7-Seater Cars Sales Feb 2026: Ertiga नंबर-1, Scorpio और Bolero की जबरदस्त डिमांड

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 14, 2026
4 min read 1.2k views
Ertiga 2026 03 0b3c865d8b54474aef5a87af57edbccb.jpg

Maruti Suzuki Ertiga: इसे पिछले महीने 17,807 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी अर्टिगा की कुल 14,868 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹8.80 लाख है. 26.11 km/kg माइलेज के साथ ये 6 एयरबैग और एडवांस फीचर्स से लैस है.

Mahindra Scorpio: सेल के मामले में दूसरे नंबर पर अर्टिगा है. इस 7-सीटर SUV को पिछले महीने 14,665 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 13,618 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra Bolero: तीसरा स्थान बोलेरो का है. पिछले महीने इसे कुल 9,863 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 की 8,690 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra XUV 7XO: चौथे नंबर पर एक्सयूवी 7एक्सओ है. पिछले महीने इसकी कुल 9,112 यूनिट बिकी हैं. इस 7-सीटर SUV को मार्केट में आए अभी कुछ महीने ही हुए हैं. इस हिसाब से ये आंकड़े ठीक हैं.

Toyota Innova: सेल के मामले में पांचवें नंबर पर इनोवा है. पिछले महीने इसकी कुल 8,703 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा 8,449 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Kia Carens: लिस्ट में छठे नंबर पर कैरेंस है. फरवरी 2026 में इसकी कुल 6,815 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 5,318 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Maruti XL6: सातवें नंबर पर एक्सएल6 है. पिछले महीने इसकी कुल 3,633 यूनिट डिस्पैच की गई हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी कुल 1,878 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 93 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota Fortuner: आठवां नंबर फॉर्च्यूनर का है. इस 7-सीटर SUV को पिछले महीने 3,076 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी कुल 2,876 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Renault Triber: सेल के मामले में नवें स्थान पर ट्राइबर है. पिछले महीने इसकी कुल 2,419 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं 1,545 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 57 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Safari: टॉप-10 की लिस्ट में सफारी भी है. पिछले महीने इसकी कुल 1,650 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं 1,562 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।