Automobile

Top 10 Best Selling SUVs May 2026: Fronx बनी नंबर-1, Punch-Nexon का जलवा, Brezza फिसली

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 6, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

होमफोटोऑटोकार

28 KM माइलेज, 6 एयरबैग…कीमत ₹6.85 लाख! ये है सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

Last Updated:

भारत की SUV मार्केट में मई 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. Maruti Fronx ने Tata Punch और Tata Nexon जैसी लोकप्रिय SUVs को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजीशन हासिल कर ली है. वहीं Kia Seltos ने सबसे ज्यादा 74% की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की, जबकि Maruti Brezza की बिक्री में गिरावट आई है. कौन सी SUV रही सबसे बड़ी हिट और किसे लगा झटका? जानिए पूरी Top-10 की सेल्स रिपोर्ट.

Maruti Fronx: मई 2026 की सेल्स रिपोर्ट में मारुति फ्रॉन्क्स ने 20,686 यूनिट्स की शानदार बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया है. पिछले साल यानी मई 2025 में इसकी लगभग 13,609 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह फ्रॉन्क्स ने सालाना आधार पर 52% की बेहतरीन बढ़त दर्ज की है. अपने कूपे डिज़ाइन और शानदार फीचर्स के दम पर ये कार ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरी है.

मारुति फ्रॉन्क्स की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.85 लाख से ₹11.98 लाख तक है.ये 1.2 लीटर पेट्रोल (88 PS) और 1.0 लीटर टर्बो (100 PS) इंजन में उपलब्ध है, जिसमें माइलेज 21 से 22.89 kmpl (पेट्रोल) और 28.51 km/kg (CNG) तक मिलता है. फीचर्स में 9 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और 360° कैमरा के साथ 6 एयरबैग्स शामिल हैं.

Tata Punch: टाटा पंच इस महीने 20,208 यूनिट्स बेचकर दूसरे पायदान पर रही. पिछले साल मई 2025 में इसकी 13,122 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिसके मुकाबले इस साल इसमें 54% की धमाकेदार सालाना ग्रोथ (YoY) देखी गई है. माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट में पंच के पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) मॉडल्स की भारी डिमांड के कारण इसकी बिक्री में ये बड़ा उछाल आया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Tata Nexon: टाटा मोटर्स की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन 19,100 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर मजबूती से टिकी है. पिछले साल मई के महीने में नेक्सॉन की करीब 13,082 यूनिट्स बिकी थीं. सालाना आधार पर नेक्सॉन ने इस बार 46% की मजबूत बढ़त हासिल की है. अपनी बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग और मॉडर्न केबिन के चलते ग्राहकों के बीच इसका क्रेज लगातार बना हुआ है.

Mahindra Scorpio: स्कॉर्पियो ने मई 2026 में अपनी मजबूत परफॉरमेंस जारी रखते हुए 15,774 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. पिछले साल मई 2025 में इसकी 14,340 यूनिट्स बिकी थीं, जिससे इस साल इसकी बिक्री में 10% की सालाना ग्रोथ दर्ज हुई है. अपनी दमदार रीसेल वैल्यू और रफ-एंड-टफ तस्वीर की बदौलत स्कॉर्पियो आज भी बड़ी एसयूवी चाहने वालों की पसंदीदा गाड़ी है.

Hyundai Creta: मिड-साइज एसयूवी किंग हुंडई क्रेटा ने इस महीने 15,253 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है. पिछले साल मई 2025 में क्रेटा की 14,809 यूनिट्स बिकी थीं, जिसके मुकाबले इस बार इसकी बिक्री में 3% की मामूली सालाना बढ़त दर्ज की गई है. इस सेगमेंट में नए कॉम्पिटिटर्स के आने के बाद भी क्रेटा ने बाजार में अपना दबदबा और वॉल्यूम बनाए रखा है.

Maruti Brezza: मारुति सुजुकी की ब्रेज़ा के लिए मई 2026 का महीना थोड़ा सुस्त रहा और ये 13,245 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे नंबर पर रही. पिछले साल मई 2025 में इसकी 15,401 यूनिट्स बिकी थीं. सालाना आधार पर ब्रेज़ा की बिक्री में इस बार 14% की गिरावट (-14% YoY) दर्ज की गई है. नए कॉम्पिटिटर्स से मिल रही कड़ी टक्कर के कारण इसकी बिक्री थोड़ी प्रभावित हुई है.

Hyundai Venue: हुंडई की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू ने मई 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 11,714 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है. पिछले साल मई 2025 में वेन्यू की केवल 7,509 यूनिट्स की ही बिक्री हो पाई थी. इस लिहाज से वेन्यू ने सालाना आधार पर 56% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है. अपनी किफायती कीमत और हाई-टेक फीचर्स के दम पर इसने बाजार में मजबूत वापसी की है.

Maruti Victoris: इस महीने की सेल्स लिस्ट में ‘विक्टोरिस’ एसयूवी ने 10,853 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवें स्थान पर एक धमाकेदार नई एंट्री की है. चूंकि ये भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बिल्कुल नया मॉडल है, इसलिए इसका पिछले साल (मई 2025) का कोई तुलनात्मक डेटा उपलब्ध नहीं है. न्यू लॉन्च होने के बावजूद पहले ही महीने में टॉप-10 में जगह बनाना इसकी भारी सफलता को दर्शाता है.

Mahindra Thar: महिंद्रा थार की ऑफ-रोड लोकप्रियता भारतीय बाजार में लगातार बरकरार है. मई 2026 में थार ने 10,787 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवां स्थान हासिल किया. पिछले साल मई 2025 में इसकी 10,372 यूनिट्स बिकी थीं. इस प्रकार थार ने सालाना आधार पर 4% की सकारात्मक बढ़त दर्ज की है. इसके 3-डोर और नए 5-डोर लाइफस्टाइल अवतारों को ग्राहकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Kia Seltos: किआ सेल्टोस ने मई 2026 में 10,597 यूनिट्स बेचकर टॉप-10 लिस्ट में आखिरी स्थान हासिल किया. पिछले साल मई 2025 में सेल्टोस की महज 6,090 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इस साल सेल्टोस ने सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 74% की रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ (YoY Growth) दर्ज की है. कार के नए अपडेटेड वर्जन और प्रीमियम फीचर्स को ग्राहकों ने इस बार हाथों-हाथ लिया है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।