Automobile

Top 10 CNG Cars in India: Celerio से Punch तक, सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 10 कारें

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 7, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Top 10 CNG Cars in India: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच CNG कारें भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं. अगर आप कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करने वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए है. इसमें Maruti Celerio से लेकर Tata Punch और Hyundai Exter तक देश की 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों की कीमत, माइलेज और खासियतें शामिल हैं. जानिए कौन-सी कार आपके बजट और जरूरत के लिए सबसे बेहतर साबित हो सकती है.

Maruti Suzuki Celerio: मारुति सेलेरियो इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. सीएनजी के साथ इसकी कीमत ₹5.98 लाख (VXi ट्रिम) से शुरू होती है. 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन 34.43 km/kg का सबसे ज्यादा माइलेज देता है. अच्छा केबिन स्पेस, फीचर्स और बेहतरीन CNG एफिशियंसी के साथ ये डेली कम्यूटिंग के लिए सबसे बेहतर विकल्प है. ये कम खर्च में लंबी दूरी तय करने वालों की पहली पसंद है.

Maruti Wagon R CNG: इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹5.89 लाख से शुरू होकर ₹6.42 लाख तक जाती है. 1.0-लीटर इंजन 34.05 km/kg का शानदार माइलेज देता है. टॉल बॉय डिजाइन, ज्यादा केबिन स्पेस और आसान एंट्री-एग्जिट इसे फैमिली कार बनाते हैं. शहर की डेली यूज के लिए ये काफी पॉपुलर है.

Maruti Suzuki Alto K10 CNG: इसकी कीमत ₹4.82 लाख से शुरू होकर ₹5.32 लाख तक जाती है. इसका 1.0 लीटर इंजन 33.85 km/kg का माइलेज देता है. सबसे सस्ती CNG कारों में से एक होने के कारण बजट खरीदारों की पसंद है. छोटे शहरों में आसान हैंडलिंग और कम रनिंग कॉस्ट इसका सबसे बड़ा फायदा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Maruti Suzuki Dzire CNG: इसकी कीमत ₹8.03 लाख से ₹9.04 लाख तक है. 1.2-लीटर इंजन 33.73 km/kg माइलेज देता है. लिस्ट की इकलौती सेडान होने के कारण ज्यादा बूट स्पेस और आरामदायक सफर देती है. फैमिली के लिए स्पेस और माइलेज का अच्छा कॉम्बिनेशन.

Maruti Suzuki Swift CNG: इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹7.45 लाख से शुरू होकर ₹8.39 लाख तक जाती है. नया 1.2-लीटर Z12 इंजन 32.85 km/kg का माइलेज देता है. स्पोर्टी ड्राइविंग, मजबूत हैंडलिंग और यंग अपील के साथ ये परफॉर्मेंस और एफिशियंसी का बेहतरीन बैलेंस देती है.

Maruti Suzuki S-Presso CNG: इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹4.62 लाख से ₹5.12 लाख तक है. 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन 32.73 km/kg का माइलेज देता है. बहुत कम कीमत और अच्छा माइलेज इसे शहर की डेली कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं. आसान हैंडलिंग और कम मेंटेनेंस भी इसकी खासियत है.

Maruti Suzuki Baleno/Toyota Glanza CNG: बलेनो की कीमत ₹7.70 लाख से ₹8.60 लाख और ग्लैंजा ₹8.17 लाख से ₹9.14 लाख तक है. 1.2-लीटर इंजन 30.61 km/kg माइलेज देता है. ये प्रीमियम हैचबैक फील, अच्छे फीचर्स और कम्फर्ट के साथ फैमिली यूज के लिए बढ़िया हैं.

Maruti Suzuki Fronx/Taisor CNG: फ्रॉन्क्स की एक्स शोरूम कीमत ₹7.79 लाख और टैसर की ₹8.24 लाख से शुरू होती है. 1.2-लीटर इंजन 28.51 km/kg माइलेज देता है. स्टाइलिश क्रॉसओवर लुक, अच्छा स्पेस और युवा खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प है.

Hyundai Exter CNG: इसकी कीमत ₹7 लाख से ₹9.42 लाख तक है. 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन 27.10 km/kg का माइलेज देता है. SUV स्टाइलिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और अच्छे फीचर्स के साथ फैमिली के लिए सुविधाजनक CNG विकल्प है.

Tata Punch CNG: इसकी कीमत ₹6.75 लाख से ₹10.60 लाख तक है. 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन 26.99 km/kg माइलेज देता है. डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी और SUV लुक के साथ शहर की ट्रैफिक में कम रनिंग कॉस्ट देते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।