Automobile

Top 10 Hatchbacks Feb 2026: वैगनआर नंबर-1, स्विफ्ट और बलेनो को झटका, जानें टॉप-10 हैचबैक की सेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 17, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Maruti Wagon R 2026 03 42dd64cc873d29fc9f40dc1993f2e105 1200x630.jpg
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Top 10 Hatchbacks Feb 2026: एसयूवी और सेडान के बीच का विकल्प तलाशने वालों के लिए हैचबैक सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. इंडियन मार्केट में चुनने के लिए इस सेगमेंट के अंदर तमाम ऑप्शन मौजूद हैं. पिछले महीने हुई सेल की बात करें, तो Maruti Wagon R इस सेगमेंट की टॉपर रही.

वहीं, Maruti Suzuki Alto और Hyundai Grand i10 Nios जैसी हैचबैक की डिमांड भी बढ़ी है. दूसरी ओर, Maruti Suzuki Swift और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों को पिछले साल के मुकाबले कम ग्राहक मिले. आइए, फरवरी 2026 की टॉप-10 हैचबैक के बारे में जानते हैं.

Maruti Suzuki WagonR

लिस्ट में पहले नंबर पर मारुति वैगन आर है. पिछले महीने इस पॉपुलर हैचबैक को कुल 14,885 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 19,879 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 25 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है. इसके बावजूद भी वैगनआर ने पहला स्थान हासिल किया.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹4.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹6.95 लाख तक जाती है. टॉल-बॉय लुक, बॉक्सी शेप और बड़ा केबिन स्पेसियस फील देते हैं. मॉडर्न ग्रिल, LED लाइट्स और स्टाइलिश बंपर के साथ ये आकर्षक दिखती है. बड़ा केबिन, अच्छा हेडरूम-लेगरूम, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर विंडो, AC और कई स्टोरेज ऑप्शन इसे खास बनाते हैं.

सेफ्टी में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल है. कंपनी इसे 1.0L (66 bhp) और 1.2L (88 bhp) पेट्रोल इंजन के साथ बेचती है, तो CNG ऑप्शन में भी उपलब्ध है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज पेट्रोल में 25.19 kmpl और CNG में 34 km/kg के आस-पास है.

Maruti Suzuki Swift

सेल के मामले में दूसरे नंबर पर स्विफ्ट है. पिछले महीने इसको कुल 14,833 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 16,269 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 9 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Baleno

लिस्ट में तीसरे नंबर पर बलेनो है. फरवरी 2026 में इस हैचबैक को 14,632 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 15,480 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 5 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

Maruti Suzuki Alto

सेल बढ़ने की दम पर ऑल्टो ने लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है. पिछले महीने इसकी कुल 9,787 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में सेल की गईं कुल 8,541 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Tiago

सेल में हुई मामूली बढ़ोतरी के चलते टाटा टिआगो ने टॉप-5 हैचबैक की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसे 7,040 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा फरवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 6,954 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई सेगमेंट की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Hyundai i20 की 5,852 यूनिट, Hyundai Grand i10 Nios की 5,589 यूनिट, Toyota Glanza की 3,212 यूनिट, Tata Altroz की 2,063 यूनिट और Maruti Suzuki Ignis की मात्र 1,848 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।